छपरा में आधार कार्ड बनवाने जा रहे बाइक सवार को बस ने रौंद डाला, घटनास्थल पर हुई मौत

छपरा। सारण में अनियंत्रित वाहनों के रफ्तार का कहर लगातार जारी है। आये दिन लोग सड़क हादसे के शिकार हो रहे है। ताजा मामला सारण जिल के नगरा थाना क्षेत्र के नगरा बाजार की है। जहां अनियंत्रित बस ने बाइक सवार एक व्यक्ति को रौंद दिया। जिससे घटना स्थल पर हुई उसकी मौत हो गयी। मृतक की पहचान नगरा थाना क्षेत्र के मीरा मुसेहरी गांव निवासी मिश्री महतो के 40 वर्षीय पुत्र सकलदेव महतो के रूप में की गयी है।
घटना के बारे में मृतक के भतीजा ने बताया कि घर से बाइक से नगरा बाजार पर आधार कार्ड बनवाने के लिए गये थे। तभी छपरा से दिल्ली जा रही दुर्गा बस ने कुचल दिया। जिसके बाद आनन-फानन में सदर अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक राजमिस्त्री का काम करता था।
घटना की सूचना पर पहुंची नगरा थाने की पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं बस को पुलिस ने जब्त कर लिया है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
छपराFebruary 14, 2026Chhapra News: मुजफ्फरपुर से चोरी हुई 3 लाख की अगरबत्ती लदी पिकअप वैन सारण से बरामद
छपराFebruary 14, 2026छपरा के यदुवंशी राय मेमोरियल हॉस्पिटल में अब 5 लाख तक मुफ्त इलाज की सुविधा
छपराFebruary 13, 2026Rojagar Mela: छपरा में नौकरी का बड़ा मौका, 200 पदों पर होगी बहाली, 16 हजार मिलेगा सैलरी
छपराFebruary 13, 2026Bihar Transport News: परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 90 करोड़ से अधिक का जुर्माना







