Bike Engine Tick Tick Sound: बाइक बंद करने के बाद क्यों आती है टिक-टिक की आवाज? जानिए वजह
साइलेंसर और कैटलिटिक कन्वर्टर की भूमिका

Bike Engine Tick Tick Sound: अगर आप बाइक चलाने के शौकीन हैं, तो आपने एक बात जरूर नोटिस की होगी। लंबी दूरी तय करने के बाद जैसे ही बाइक को खड़ा कर इंजन बंद करते हैं, कुछ देर तक टिक-टिक जैसी अजीब आवाज आने लगती है। कई बार यह आवाज सुनकर लोग घबरा जाते हैं और सोचने लगते हैं कि कहीं बाइक में कोई खराबी तो नहीं आ गई।
लेकिन सच्चाई यह है कि यह आवाज पूरी तरह सामान्य होती है और इसका इंजन खराब होने से कोई लेना-देना नहीं होता। आइए जानते हैं कि बाइक बंद करने के बाद टिक-टिक की आवाज क्यों आती है और किन बाइकों में यह ज्यादा सुनाई देती है।
Aadhaar App: अब आधार अपडेट के लिए नहीं जाना पड़ेगा सेंटर, UIDAI ने लॉन्च किया नया Aadhaar App
बाइक से टिक-टिक की आवाज क्यों आती है?
जब आप बाइक को लंबे समय तक चलाते हैं, तो उसका इंजन और साइलेंसर काफी गर्म हो जाता है। इंजन बंद करने के बाद यह गर्मी धीरे-धीरे कम होती है। इसी ठंडा होने की प्रक्रिया के दौरान बाइक से टिक-टिक की आवाज आती है।
असल में यह आवाज इंजन नहीं, बल्कि साइलेंसर सिस्टम से आती है। जैसे-जैसे बाइक ठंडी होती है, यह आवाज भी कुछ समय बाद अपने-आप बंद हो जाती है।
साइलेंसर और कैटलिटिक कन्वर्टर की भूमिका
बाइक के साइलेंसर से निकलने वाले धुएं में कई हानिकारक गैसें होती हैं
- कार्बन मोनोऑक्साइड
- हाइड्रोकार्बन
- नाइट्रोजन ऑक्साइड
इन प्रदूषक गैसों को कम करने के लिए आधुनिक बाइकों में कैटलिटिक कन्वर्टर (Catalytic Converter) लगाया जाता है। यह कन्वर्टर कार्बन मोनोऑक्साइड को कम हानिकारक कार्बन डाइऑक्साइड में बदल देता है, जिससे प्रदूषण कम होता है।
ठंडा होने पर क्यों होती है टिक-टिक की आवाज?
जब बाइक ज्यादा देर तक चलती है, तो साइलेंसर और कैटलिटिक कन्वर्टर के अंदर मौजूद पाइप काफी गर्म हो जाते हैं। गर्म होने पर ये पाइप फैल जाते हैं।
इंजन बंद करने के बाद जैसे-जैसे तापमान कम होता है
- पाइप धीरे-धीरे सिकुड़ने लगते हैं
- साइलेंसर की कई परतें अलग-अलग गति से ठंडी होती हैं
- इस दौरान परतों के बीच हल्की रगड़ होती है
इसी रगड़ और सिकुड़ने की प्रक्रिया के कारण टिक-टिक की आवाज सुनाई देती है। यह बिल्कुल वैसा ही है जैसे गर्म बर्तन ठंडा होने पर आवाज करता है।
Saran Crime News: सारण में घर में घूसकर महिला के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
किन बाइकों में आती है यह आवाज?
हर बाइक में यह आवाज नहीं आती। आमतौर पर नई टेक्नोलॉजी वाली बाइक] BS4 और BS6 इंजन वाली मोटरसाइकिल में यह आवाज ज्यादा सुनाई देती है। वजह यह है कि इन बाइकों में आधुनिक और अधिक प्रभावी कैटलिटिक कन्वर्टर लगाए जाते हैं। पुरानी बाइकों में यह तकनीक नहीं होने के कारण ऐसी आवाज कम या बिल्कुल नहीं आती।
क्या यह आवाज खतरनाक है?
नहीं। बाइक बंद करने के बाद आने वाली टिक-टिक की आवाज पूरी तरह सामान्य है। यह किसी भी तरह की खराबी या इंजन डैमेज का संकेत नहीं है। अगर आपकी बाइक स्मूद चल रही है और कोई चेतावनी लाइट नहीं जल रही, तो चिंता करने की जरूरत नहीं है।
अगर आपकी बाइक लंबी राइड के बाद टिक-टिक की आवाज करती है, तो समझ जाइए कि आपकी बाइक का साइलेंसर ठंडा हो रहा है। यह आधुनिक बाइकों में आम बात है और इसे लेकर घबराने की जरूरत बिल्कुल नहीं है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- September 20, 2026क्राइमसारण में शराब तस्करी के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लाखों रूपये के शराब के साथ 17 करोबारी दबोचे गए
- September 20, 2026करियर – शिक्षासारण में मदरसा शिक्षक के बेटे रैयान ने अंग्रेजी में पास किया यूजीसी नेट
- September 20, 2026छपराछपरा में कार्यपालक सहायकों ने भरी हुंकार, राज्यकर्मी का दर्जा पाने के लिए चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान
- September 20, 2026क्राइमChhapra Court: पांच साल जेल में रहने के बाद हत्या केस में बाइज्जत बरी, साक्ष्यों के आधार पर अदालत का फैसला



