सारण डीएम का आदेश: छठ महापर्व के दौरान नावों का नहीं होगा परिचालन, गोताखोरों की होगी तैनाती
छपरा : सारण जिलाधिकारी अमन समीर के द्वारा सारण समाहरणालय में आयोजित दीपावली एवं छठ पूजा में विधि व्यवस्था से संबंधित बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपस्थित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया गया। जिलाधिकारी द्वारा बताया गया कि छपरा में कुछ स्थानों पर लक्ष्मी पूजा का आयोजन दीपावली के अवसर पर होता है। वहां भीड़ के नियंत्रण हेतु पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति करने का निर्देश दिया गया। जिलाधिकारी ने सारणवासियों से सौहार्दपूर्ण वातावरण में, शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित दीपावली मनाने की अपील की है।छठ घाटों पर भीड़-भाड़ का आकलन कर प्रभावी नियंत्रण हेतु आवश्यक कदम उठाने का निर्देश दिया गया।
सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी को लगातार छठ घाटों का भ्रमण करने का निर्देश दिया गया। सभी चिन्हित खतरनाक घाटों पर गोताखोर टीम के साथ भ्रमण कर घाटों की गहराई की जांच करने पश्चात वहां मजबूत बैरिकेडिंग करने का निर्देश दिया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि एसडीआरएफ टीम की प्रतिनियुक्ति जिन घाटों पर की गई है, उन्हीं घाटों पर उनके आवासन एवं भोजन की व्यवस्था किया जाना चाहिए ताकि उन्हें अन्यत्र नहीं जाना पड़े।
निजी नावों का परिचालन पर पूर्णतः रोक
पटाखे की बिक्री एवं भंडारण हेतु निर्धारित मापदंड के नियमानुकूल अनुज्ञप्ति दुकानों की गोदाम की जांच करने का निर्देश दिया गया। त्योहार के दौरान हानिकारक पेय पदार्थ के उपयोग, बिक्री, परिवहन एवं भंडारण आदि पर नजर रखने तथा छापेमारी करने का निर्देश दिया गया। साथ ही उत्पाद अधीक्षक सारण को निर्देशित करते हुए कहा गया कि दीपावली और छठ पूजा के अवसर पर जिला नियंत्रण में अपना एक प्रतिनिधि प्रतिनियुक्त करें ताकि सूचना मिलने पर त्वरित कार्रवाई की जा सके। छठ पूजा के अवसर पर नदी घाटों में निजी नावों का परिचालन पर पूर्णतः रोक लगाई गई है। इस अवसर पर निबंधित नाव का परिचालक शत प्रतिशत करने हेतु अंचलाधिकारी को निर्देशित किया गया।
खतरनाक छठ घाटों का निरीक्षण
छठ घाटों पर पटाखे छोड़ने पर विशेष सतर्कता बढ़ाने का निर्देश दिया गया। सभी वरीय पदाधिकारी को अपने स्तर से खतरनाक छठ घाटों का निरीक्षण करने का भी निर्देश दिया। सभी अनुमंडल पदाधिकारी को रेलवे फाटक से नजदीक वाले छठ घाटों को चिन्हित सुरक्षा हेतु आवश्यक कदम उठाने का निर्देश दिया गया। पुलिस अधीक्षक सारण ने सभी थानाध्यक्षों को खतरनाक घाटों पर विशेष निगरानी रखने का निर्देश दिया गया। सुरक्षा के मद्देनजर सभी थानाध्यक्ष अपने-अपने क्षेत्र में सीसीए के अंतर्गत प्रभावी कदम उठायेंगे साथ ही उनकी उपस्थिति थानों पर करना सुनिश्चित करेंगे।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- November 4, 2026छपराछपरा में बदलेगी शहर की सूरत! 45 वार्डों में सड़क-नाला निर्माण को मंजूरी, हाईमास्ट लाइट भी लगेंगी
- November 4, 2026बिहारकरोड़पति इंजीनियर के पांच ठिकानों पर SVU की छापेमारी, 3.28 करोड़ की आय से अधिक संपत्ति का खुलासा
- November 4, 2026छपरासारण में पटाखा कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा! बिना लाइसेंस दुकान लगाई तो जब्त होंगे पटाखे
- November 4, 2026छपराअटल घाट बनेगा सारण का नया पर्यटन केंद्र! हाईमास्ट, वर्टिकल गार्डन, कैफेटेरिया और चिल्ड्रेन पार्क की तैयारी



