Bihar Intermediate Result 2026: वान्या कॉमर्स के छात्रों ने रचा इतिहास, शानदार अंकों से लहराया परचम
कॉमर्स संकाय में उत्कृष्ट रिजल्ट लाकर छात्रों ने मान बढ़ाया

छपरा। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा घोषित इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणाम में छपरा के कोचिंग संस्थानों का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला है। शहर के सलेमपुर स्थित प्रतिष्ठित वान्या कॉमर्स क्लासेज के छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर न सिर्फ अपने संस्थान बल्कि पूरे जिले का नाम रोशन किया है।
कॉमर्स संकाय में इस बार वान्या कॉमर्स क्लासेज की छात्रा सिद्धि वर्मा ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 431 अंक हासिल किए। उनकी इस सफलता ने सभी का ध्यान आकर्षित किया है। सिद्धि, पंकज वर्मा और मधु कुमारी सिन्हा की पुत्री हैं। उनकी उपलब्धि से परिवार के साथ-साथ पूरे इलाके में खुशी और गर्व का माहौल है।
संस्थान के अन्य छात्रों ने भी शानदार प्रदर्शन किया है। आरूषी कुमारी कुशवाहा ने 420 अंक, वर्षा रानी ने 406 अंक, सिद्धि सोनी ने 396 अंक, अनुराग कुमार ने 385 अंक और जितेंद्र कुमार ने 381 अंक प्राप्त कर सफलता का परचम लहराया है। एक साथ इतने छात्रों का अच्छे अंकों से उत्तीर्ण होना संस्थान की गुणवत्ता और बेहतर मार्गदर्शन को दर्शाता है।
इस सफलता पर संस्थान के निदेशक मयंक श्रीवास्तव ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि छात्रों की मेहनत और शिक्षकों के समर्पण का यह परिणाम है। उन्होंने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और कहा कि यह उपलब्धि अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी।
इंटर परीक्षा में इस शानदार प्रदर्शन ने यह साबित कर दिया है कि सही दिशा-निर्देशन और कड़ी मेहनत से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।
Author Profile

- अंकिता कुमारी पत्रकारिता की छात्रा हैं। वर्तमान में वह संजीवनी समाचार डॉट कॉम के साथ इंटर्नशिप कर रही हैं और समाचार लेखन व फील्ड रिपोर्टिंग में सक्रिय रूप से जुड़ी हुई है।
Latest entries
करियर – शिक्षाMarch 23, 2026Bihar Intermediate Result 2026: वान्या कॉमर्स के छात्रों ने रचा इतिहास, शानदार अंकों से लहराया परचम
पटनाMarch 23, 2026ताड़ के पेड़ों से तरक्की की धार, नीरा उत्पादन को बढ़ावा, शुरू हुई लाइसेंस प्रक्रिया
पटनाMarch 23, 2026Patna Metro: यात्रियों को सुरक्षित, सहज और सम्मानित महसूस कराएगा मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन
छपराMarch 23, 2026खत्म हुआ प्रभु का ‘कानूनी वनवास’, मशरक में भक्ति और उल्लास के बीच निकला भव्य जुलूस







