भोजपुरी के शेक्सपियर भिखारी ठाकुर के प्रतिमा के साथ असामाजिक तत्वों ने की छेड़छाड़

छपरा।भोजपुरी के शेक्सपियर कहे जाने वाले भिखारी ठाकुर जन जन के लोक कवि रहे है। और गवई शैली में लोग आज भी भिखारी ठाकुर के द्वारा जन समस्याओं पर आधारित नाटकों का मंचन करते हैं भिखारी ठाकुर की पहचान केवल सारण ही नही देश और विदेशों में भी है। छपरा शहर की प्रवेश स्थल पर भिखारी ठाकुर की प्रतिमा स्थापित है।
छपरा शहर से कुछ दूर डोरीगंज थाना क्षेत्र के सरयू नदी के उस पार कुतुब पुर दियारा में उनका पैतृक आवास है। जहां पर उनका भव्य स्मारक बना हुआ है और उनकी मूर्ति लगी हुई है वहीं कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा उनकी मूर्ति के साथ छेड़छाड़ किया गया है और उसे बदरंग करने की कोशिश की गई। जिसको लेकर उनके परिजनों और स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश है। उनके परिजनों का कहना है कि दोषी व्यक्तियों के खिलाफ अविलंब जिला प्रशासन कार्रवाई करें।
गौरतलब है कि इस जनकवि के अपमान को लेकर इनके परिजनों में और स्थानीय लोगों में काफी गुस्सा है और यह सभी उन असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं जिन्होंने प्रतिमा को बदरंग करने का प्रयास किया है इनके परिजनों ने सारण के डीएम राजेश मीणा एसपी डॉ गौरव मंगला और डोरीगंज थाना के इंस्पेक्टर से कार्रवाई करने की मांग की है और दोषियों को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग की है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- July 17, 2026करियर – शिक्षामहंगी कोचिंग से मिलेगी राहत: अब घर बैठे होगी NEET-JEE की तैयारी, बिहार सरकार ने शुरू की लाइव क्लासेज
- July 17, 2026क्राइमChhapra Crime News: लिफ्ट, लिफाफा और लूट… सारण में शातिर गैंग का खतरनाक खेल खत्म, अंतरजिला गिरोह के तीन अपराधी गिरफ्तार
- July 17, 2026करियर – शिक्षाCUET 2026 में AND पब्लिक स्कूल का कमाल, पहले काउंसलिंग राउंड में 9 छात्रों का DU में एडमिशन
- July 17, 2026क्राइमChhapra Crime News: हथियार लहराकर बना रहे थे दहशत का माहौल, रिविलगंज पुलिस ने देशी पिस्टल के साथ दो युवकों को दबोचा



