Bhojpuri trending star Khesari Lal Yadav and Samar Singh's song going to be released together?

भोजपुरी ट्रेंडिंग स्टार खेसारी लाल यादव और समर सिंह का एक साथ गाना रिलीज होने वाला हैं?

भोजपुरी मनोरंजन
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

भोजपुरी डेस्क। भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में कभी एक-दूसरे के दुश्मन रहे केसरी लाल यादव और समर सिंह अब एक साथ नजर आ सकते हैं. दोनों सितारे अब एक साथ नजर आ सकते हैं. माना जा रहा है कि समर सिंह और खेसारी लाल यादव के बीच सुलह हो गई है. उनके बीच की दूरियां खत्म हो गई हैं. इसका उदाहरण तब देखने को मिला था जब खेसारी लाल यादव के CA पंकज की बर्थडे पार्टी में समर सिंह शामिल हुए थे. वहीं एक बार फिर दोनों (Khesari Lal Yadav and Samar Singh) की एक साथ फोटो नजर आई है. भोजपुरी एक्ट्रेस रानी ने ये फोटो अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट की है.

भोजपुरी एक्ट्रेस रानी ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा- वीआर म्यूजिक में जल्द ही धमाका गाना आ रहा है. माना जा रहा है कि समर सिंह और खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav and Samar Singh) के साथ रानी (Bhojpuri Actress Rani) आने वाले गाना वीडियो में काम करेंगी. वीआर म्यूजिक का यह गाना सबसे बड़ा भोजपुरी गाना होगा। क्योंकि सिंह समर सिंह के अपने फैन हैं. वहीं खेसारी लाल यादव भोजपुरी के हॉट स्टार माने जाते हैं. जब दोनों स्टार्स के फैंस एक साथ कोई गाना देखते हैं तो उसे सुपर गाना बनने से कोई नहीं रोक सकता.

खेसारी लाल यादव और समर सिंह के बीच अक्सर दुश्मनी की खबरें आती रहती थीं. वहीं, 23 जनवरी 2024 को अचानक उनकी एक साथ वाली तस्वीर सामने आ गई। जिसके बाद हर कोई हैरान रह गया. दोनों सितारों ने साथ में खूब डांस किया. खेसारी लाल यादव के भोजपुरी गाने ‘कमर के काई’ पर सामूहिक डांस भी हुआ.