
भोजपुरी डेस्क। निर्माता विनय सिंह, अनंत सिंघल और मोनिका सिंह की अपकमिंग फिल्म “सास ससुर बिना अंगना ना सोहे” का भव्य मुहूर्त आज बाराबंकी लखनऊ में संपन्न हुआ। इसके साथ ही फिल्म की शूटिंग भी शुरू हो गई। यह फिल्म पारिवारिक कहानी पर आधारित है जिसमें विक्रांत सिंह राजपूत मुख्य भूमिका में नजर आ रहे हैं। विक्रांत सिंह राजपूत इन दोनों भोजपुरी इंडस्ट्री में निर्मित और निर्देशकों की पसंद बने हुए हैं जो इस फिल्म में भी नजर आ रहे हैं। उनके साथ इस फिल्म में रिचा दिक्षित फीमेल लीड में नजर आने वालीहै। फिल्म के मुहूर्त के मौके पर सभी कलाकार और क्रू फिल्म के सेट पर मौजूद रहे और सबों में फिल्म के प्रति उत्साह देखने को मिला। इस फिल्म का निर्देशन कन्हैया एस विश्वकर्मा कर रहे हैं।
फिल्म “सास ससुर बिना अंगना ना सोहे” को लेकर विक्रांत सिंह राजपूत ने कहा कि यह उनकी शानदार फिल्मों की श्रेणी में एक और नई फिल्म है जो यकीनन रिलीज के बाद दर्शकों को पसंद आएगी। उन्होंने कहा कि एक बेहतरीन टीम के साथ मजेदार फिल्म करना किसे पसंद नहीं है। मैं मेरी भूमिका बेहद खास है और इस फिल्म के संवाद गाने भी दर्शकों को दिलों को छू लेने वाले हैं तो मुझे लगता है कि यह फिल्म जब भी रिलीज होगी, बवाल करेगी। बड़े पर्दे के साथ-साथ टीवी पर भी इस फिल्म को लोग पसंद करेंगे। फिलहाल इस फिल्म की कहानी के बारे में डिस्कस नहीं कर सकता लेकिन मेरी गारंटी है कि यह फिल्म जब भी रिलीज होगी, दर्शकों को बेशुमार मनोरंजन देगी।
आपको बता दें कि फिल्म “सास ससुर बिना अंगना ना सोहे” के निर्माता विजय सिंह अनंत सिंघल और मोनिका सिंह है, जबकि कॉन्सेप्ट और प्रोजेक्ट डिजाइनर देव पांडे हैं। फिल्म की कहानी सभा वर्मा ने लिखी है। डी ओ पी आर आर प्रिंस हैं। म्यूजिक साजन मिश्रा का है। क्रिएटिव डायरेक्टर मुकेश तिवारी है और पी आर ओ रंजन सिन्हा हैं। इस फिल्म में विक्रांत सिंह राजपूत के साथ रिचा दिक्षित, विनोद मिश्रा, रीना रानी, प्रीति मौर्या, प्रेम सिंह, रितु पांडे और समर्थ चतुर्वेदी मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- July 10, 2026छपराMNREGA Scam In Chhapra: सारण में मनरेगा की 4 योजनाओं में घोटाला, अधिकारी समेत मुखिया पर FIR दर्ज, 3.21 लाख की वसूली के आदेश
- July 10, 2026करियर – शिक्षाBPSSC Prohibition SI Exam: सारण के 26 केंद्रों पर होगी मद्य निषेध सब-इंस्पेक्टर की परीक्षा, 13 हजार से अधिक अभ्यर्थी होंगे शामिल
- July 10, 2026छपराPM Surya Ghar Yojana: ₹78 हजार तक सब्सिडी, डीएम बोले- यह सबसे उपभोक्ता-फ्रेंडली और किफायती योजना
- July 10, 2026क्राइमChhapra Crime News: कूड़ा फेंकने के विवाद में हुई थी हत्या, दो भाइयों को उम्रकैद की सजा



