छपरा में डीरेल हुई माल ट्रेन, 2 बोगी हुई बेपटरी, ट्रेनों का परिचालन बाधित
छपरा। पूर्वोत्तर रेलवे के छपरा जंक्शन पर उस समय अफरा तफरी का माहौल हो गया। जब अचानक से एक मालगाड़ी डीरेल हो गई। मालगाड़ी के डीरेल होने से ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हो गया।घटना के बारे में बताया जा रहा है कि ट्रेन में सीमेंट लदा हुआ है। जिसे छपरा ग्रामीण के गुड्स यार्ड में खाली करना था। छपरा जंक्शन पर ट्रेक चेंजिंग के दौरान मालगाड़ी के दो डब्बे पटरी से उत्तर गए। हालांकि इस हादसे के पूर्वोत्तर रेलवे के रेलखंड ओर कोई विशेष असर नही पड़ा है। छपरा जंक्शन पर रेस्क्यू टीम द्वारा मालगाड़ी को पटरी पर लाने का कार्य किया जा रहा है।
इस दौरान कुछ देर के लिए ट्रेनों का परिचालन बाधित हो गया। हालांकि ट्रैफिक और सिग्नल विभाग द्वारा समय रहते सारी ट्रेनों को अल्टरनेट रेलवे ट्रैक पर मोड़ दिया गया। जिससे कुछ समय के बाद यातायात की स्थिति सामान्य हो गई। छपरा जंक्शन के ट्रैक नंबर 10 पर हादसा हुआ है। हालांकि इसमें किसी जान माल का नुकसान नहीं हुआ है। रविवार के दोपहर बाद मालगाड़ी का दो वेगन डीरेल हो गया। मालगाड़ी में सीमेंट लदे होने की बात बताई जा रही है। मालगाड़ी के डिरेल होने के बाद रेलवे विभाग में हड़कंप मच गया। दोनों बोगी को पटरी पर लाने के लिए रेलवे प्रशासन द्वारा रेस्क्यू कार्य किया जा रहा है।
बोगी में समान होने के चलते उठाने में परेशानी हो रही है।।जिसको लेकर उच्च क्षमता वाले क्रेन का इस्तेमाल के लिए योजना बनाया जा रहा है। घटना के तुरंत बाद दुर्घटना सहायता वैन घटनास्थल ओर पहुंच रिकवरी कार्य मे जुट गई है। देर रात तक स्थिति सामान्य कर लेने को लेकर योजनाबद्ध तरीके से कार्य किया जा रहा है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- November 22, 2026छपरासरयू के तट पर सजेगा आस्था का महासंगम, पर्यटन मंत्री करेंगे गोदना-सेमरिया मेले का उद्घाटन
- November 22, 2026क्राइमChhapra Crime News: पुरानी रंजिश और पैसों का विवाद बना हत्या की वजह, पुलिस ने एक को किया गिरफ्तार
- November 22, 2026क्राइमChhapra Court News: खेलने के बहाने घर बुलाया, दूध में जहर मिलाकर चार साल के मासूम की कर दी थी हत्या, 11 साल बाद महिला दोषी करार
- November 21, 2026छपरासोनपुर मेले में जाने से पहले जान लें ट्रैफिक का नया नियम! 22 से 28 नवंबर तक बदले रहेंगे कई रास्ते, पुराने गंडक पुल पर भी पाबंदी



