यदुवंशी राय मेमोरियल हॉस्पिटल के दूसरे ब्रांच में 6 मई से शुरू होगी इमरजेंसी सेवा
छपरा। स्वास्थ्य सेवाओं को ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुँचाने के संकल्प के साथ यदुवंशी राय मेमोरियल हॉस्पिटल, शाखा-02, गरखा बाजार स्थित कैलाश आश्रम पानी टंकी के समीप, 6 मई से अत्याधुनिक इमरजेंसी सेवा की शुरुआत करने जा रहा है। इस सेवा का उद्घाटन बिहार सरकार के पूर्व मंत्री एवं मढौरा के विधायक जितेंद्र कुमार राय द्वारा किया जाएगा।
इस अवसर पर यदुवंशी राय मेमोरियल मल्टी स्पेशयालिटी हॉस्पिटल के संस्थापक एवं चर्चित हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. हिमांशु कुमार ने बताया कि यह पहल ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों को कम लागत में बेहतर इलाज मुहैया कराने के उद्देश्य से की जा रही है। अस्पताल में 24 घंटे इमरजेंसी सुविधा उपलब्ध होगी, जिसमें सभी प्रकार की बीमारियों का समुचित इलाज किया जाएगा।
हॉस्पिटल में अब ओपीडी के साथ-साथ आधुनिक आईसीयू, सभी प्रकार की सर्जरी, और जीवन रक्षक सुविधाएँ भी उपलब्ध रहेंगी। यह कदम गरखा और आसपास के क्षेत्रों के लिए चिकित्सा क्षेत्र में एक बड़ा योगदान साबित होगा।
डॉ. हिमांशु ने यह भी बताया कि “हमारा प्रयास है कि इलाज के लिए अब ग्रामीणों को पटना या अन्य शहरों की ओर न भागना पड़े। यहीं गरखा में विश्वसनीय और किफायती इलाज उपलब्ध कराया जाएगा।”
इस सेवा के शुभारंभ से न केवल गरखा बल्कि पूरे सारण जिले के लोगों को बड़ा लाभ मिलेगा। यह अस्पताल क्षेत्रीय स्वास्थ्य सेवाओं में एक नई क्रांति लाने की ओर बढ़ता कदम है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 31, 2026क़ृषिअब सुधा बूथ की तर्ज पर बने फ्रेश कैच कियोस्क पर मिलेंगी ताजी मछलियां
- October 31, 2026करियर – शिक्षाछपरा में STET परीक्षा को लेकर 500 गज के दायरे में निषेधाज्ञा लागू, साइबर कैफे और फोटो कॉपी दुकानें रहेंगी बंद
- October 31, 2026छपरासोनपुर मेले में जाम पर लगेगा ब्रेक! जेपी सेतु पर तीन शिफ्ट में पुलिस, 7 स्वास्थ्य शिविर 24 घंटे रहेंगे चालू
- October 30, 2026क्राइमसारण में पुजारी की गोली मारकर हत्या, सड़क किनारे मिला शव, FSL टीम को बुलाया गया



