छपरा से कामख्या और गुहावटी जाने वाले यात्रियों के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन

छपरा। रेलवे प्रशासन द्वारा आगामी त्यौहारों में यात्रियों की होने वाली अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुये 05633/05634 नारंगी-गोरखपुर-नारंगी विशेष गाड़ी का संचलन नारंगी से 03 से 24 अक्टूबर, 2024 तक प्रत्येक बृहस्पतिवार को तथा गोरखपुर से 04 से 25 अक्टूबर, 2024 तक प्रत्येक शुक्रवार को 04 फेरों के लिये किया जायेगा।
05633 नारंगी-गोरखपुर विशेष गाड़ी नारंगी से 03 से 24 अक्टूबर, 2024 तक प्रत्येक बृहस्पतिवार को नारंगी से 13.20 बजे प्रस्थान कर गुवाहाटी से 14.00 बजे, कामाख्या से 14.20 बजे, रंगिया से 15.15 बजे, न्यू बंगाईगाँव से 17.20 बजे, कोकराझार से 17.52 बजे, न्यू कोचबिहार से 19.00 बजे, न्यू जलपाईगुड़ी से 21.45 बजे, अलुआबाड़ी रोड से 22.29 बजे, किशनगंज से 23.00 बजे, बारसोई से 23.57 बजे, दूसरे दिन कटिहार से 01.30 बजे, नवगछिया से 02.22 बजे, मानसी से 03.10 बजे, खगड़िया से 03.22 बजे, बेगूसराय से 03.58 बजे, बरौनी से 04.45 बजे, हाजीपुर 07.20 बजे, सोनपुर से 07.32 बजे, छपरा से 09.25 बजे, सीवान से 10.25 बजे तथा देवरिया सदर से 11.30 बजे छूटकर गोरखपुर 13.00 बजे पहुँचेगी।
गोरखपुर से सिवान के रास्ते छपरा होकर चलेगी :
वापसी यात्रा में, 05634 गोरखपुर-नारंगी विशेष गाड़ी गोरखपुर से 04 से 25 अक्टूबर, 2024 तक प्रत्येक शुक्रवार को गोरखपुर से 20.55 बजे प्रस्थान कर देवरिया सदर से 22.00 बजे, सीवान से 23.10 बजे, दूसरे दिन छपरा से 00.20 बजे, सोनपुर से 01.22 बजे, हाजीपुर से 01.37 बजे, बरौनी से 03.30 बजे, बेगूसराय से 03.50 बजे, खगड़िया से 04.50 बजे, मानसी से 05.02 बजे, नवगछिया से 06.02 बजे, कटिहार से 10.30 बजे, बारसोई से 11.07 बजे, किशनगंज से 11.52 बजे, अलुआबाड़ी रोड से 12.17 बजे, न्यू जलपाईगुड़ी से 13.55 बजे, न्यू कोचबिहार से 16.05 बजे, कोकराझार से 17.27 बजे, न्यू बंगाईगाँव से 18.25 बजे, रंगिया से 20.25 बजे, कामाख्या से 22.20 बजे तथा गुवाहाटी से 22.50 बजे छूटकर नारंगी 23.10 बजे पहुँचेगी।
यात्रियों की सहूलियत के लिए 21 बोगी लगा :
इस गाडी में जी.एस.एल.आर./एस.एल.आर.डी के 02, सामान्य द्वितीय श्रेणी के 06, शयनयान श्रेणी के 11, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 02 कोचों सहित कुल 21 कोच लगाये जायेंगे।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- August 26, 2026छपराSaran Flood Alert: सारण में बाढ़ का खतरा बढ़ा, डीएम का बड़ा अलर्ट- अधिकारी छोड़ नहीं सकेंगे मुख्यालय
- August 26, 2026छपरासारण में बाढ़ का अलर्ट: 40 किलोमीटर तटबंध का DM-SSP ने किया निरीक्षण
- August 26, 2026छपराChhapra News: पुल की रेलिंग पर बैठना पड़ा भारी, सारण में नदी में गिरने से युवक की मौत
- August 26, 2026छपराfolk singer Shekhar Suman: छपरा के प्रसिद्ध लोक गायक शेखर सुमन ने नदी में कूदकर दी जान, तलाश में जुटी एसडीआरएफ



