
छपरा। सारण जिले के मढ़ौरा प्रखण्ड के पररी गांव तथा शिव महममदपुर के हनुमान मंदिर के पास आरोग्यधाम छपरा द्वारा निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में न्यूरोपैथी जांच, ब्लड शुगर जांच, बीएमडी जांच, यूरिक एसिड जांच तथा HBA1C जैसी कई महत्वपूर्ण स्वास्थ्य जांच निःशुल्क की गईं।
स्वास्थ्य मिशन की सच्ची मिसाल: छपरा की डॉक्टर इशिका सिन्हा, जिन्होंने बच्चों की तकलीफ को अपना मिशन बना लिया
छपरा के प्रसिद्ध फिजिशियन एवं विशेषज्ञ डॉ. ओंकार नाथ (छाती, पेट, मधुमेह, नस रोग विशेषज्ञ) एवं शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. चन्दन कुमार ने सैकड़ों असहाय और गरीब लोगों का निःशुल्क इलाज किया। शिविर में मधुमेह, ब्लड प्रेशर और नस रोग से पीड़ित मरीजों की संख्या अधिक रही, जिन्हें चिकित्सीय सलाह के साथ–साथ निःशुल्क दवाइयां भी प्रदान की गईं। साथ ही, डॉ. चन्दन कुमार ने नवजात बच्चों को गर्मी के मौसम में बीमारियों से बचाने के लिए जरूरी सुझाव एवं निःशुल्क दवा भी दी।
200MP कैमरा और 6900mAh बैटरी लेकर मार्केट में पेश हुआ Redmi Note 13 Pro+ Smartphone
डॉ. ओंकार नाथ ने कहा कि आज भी ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता की कमी के कारण कई बीमारियां फैल रही हैं। गरीबी और लाचारी के चलते ग्रामीण लोग डॉक्टर या अस्पताल तक नहीं पहुंच पाते, जिससे जान भी जा सकती है। ऐसे में आरोग्यधाम छपरा द्वारा समय–समय पर दूरदराज के गांवों में जाकर निःशुल्क चिकित्सा शिविर और स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, जो जारी रहेंगे।
Sainik School Result: छपरा के वुडबाइन स्कूल के छात्रों ने सैनिक विद्यालय प्रवेश परीक्षा में सफलता का परचम लहराया
इस शिविर के सफल आयोजन में ऋषिकेश, विकास चौरसिया, चन्दन चौरसिया, नेहा, विभूति सिंह, चन्दन राय, कुंदन सिंह, अभिनंदन, नवीन एवं स्थानीय ग्रामवासियों का भी बहुमूल्य सहयोग प्राप्त हुआ।
आरोग्यधाम छपरा की इस पहल से ग्रामीण जनता को स्वास्थ्य सुविधाएं और जागरूकता मिल रही है, जो ग्रामीण स्वास्थ्य सुधार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
छपराApril 16, 2026Digital Census: इतिहास में पहली बार डिजिटल जनगणना, मोबाइल से खुद भरें जानकारी
क्राइमApril 16, 2026Saran Crime News: सारण में नशेड़ी युवक ने डंडे से पीट-पीटकर वृद्ध को मार डाला
छपराApril 16, 2026सारण में एलपीजी गैस की कोई किल्लत नहीं, होम डिलीवरी अनिवार्य: डीएम
छपराApril 16, 2026PM Surya Ghar Yojana: अब अपने छत पर सोलर लगाइए, सालों तक बिजली बिल से छुटकारा पाइए







