Chhapra News: सड़क दुघर्टना में मृतकों के आश्रितों को मुआवजा भुगतान के लिए थानों में लगेगा कैंप
जिस थाने में 10 से अधिक मामले लंबित है वहां लगेगा कैंप

छपरा | मोटर वाहन अधिनियम-1988 की धारा 161(3) के अंतर्गत सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा अधिसूचित “Compensation to Victim of Hit and Run Motor Scheme, 2022” को 1 अप्रैल 2022 से लागू किया गया है। इस योजना के तहत हिट एंड रन मामलों में मृतक के निकटतम आश्रितों को मुआवजा प्रदान किया जाता है।
इस योजना के अंतर्गत मुआवजा स्वीकृति की जिम्मेदारी दावा आयुक्त-सह-जिला पदाधिकारी, सारण को सौंपी गई है, जबकि साधारण बीमा परिषद्, मुंबई (General Insurance Council, Mumbai) के माध्यम से मुआवजा की राशि सीधे आश्रितों के बैंक खाते में ट्रांसफर की जाती है।
ये भी पढ़ें: मार्केट में New करारे एडिसन के साथ Launch होने आ गयी है Rajdoot Bike जाने पूरी डिटेल्स
जागरूकता की कमी बनी बाधा
हालांकि, वास्तविकता यह है कि अभी तक बहुत कम संख्या में आवेदन प्राप्त हो रहे हैं, जिससे मुआवजा वितरण की प्रक्रिया में अनावश्यक विलंब हो रहा है। इस कमी का मुख्य कारण आमजन के बीच योजना की जानकारी और जागरूकता का अभाव माना जा रहा है।
थानावार शिविरों का आयोजन
इस स्थिति में सुधार लाने हेतु सारण के जिलाधिकारी द्वारा थानावार शिविरों के आयोजन का निर्देश दिया गया है। खासतौर पर उन थानों में जहाँ 10 या उससे अधिक “हिट एंड रन” मामले लंबित हैं, वहाँ विशेष शिविर लगाकर संबंधित मृतकों के आश्रितों से आवेदन पत्र और आवश्यक दस्तावेज प्राप्त किए जाएंगे।
ये भी पढ़ें: Chhapra News: छपरा जंक्शन पर 18 करोड़ रूपये की Gold के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार
इन शिविरों में निम्न पदाधिकारी अनिवार्य रूप से उपस्थित रहेंगे:
- संबंधित अंचलाधिकारी
- थाना प्रभारी
- मोटरयान निरीक्षक
इनकी देखरेख में सभी लंबित मामलों की जांच एवं दस्तावेज संकलन कर, मुआवजे की प्रक्रिया को शीघ्र पूरा किया जाएगा।
प्रशासन की अपील
जिला प्रशासन ने हिट एंड रन मामलों से प्रभावित सभी परिवारों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि पर अपने संबंधित थानों में आयोजित शिविरों में उपस्थित होकर आवेदन करें, ताकि उन्हें सरकार द्वारा निर्धारित मुआवजा राशि का लाभ समय पर मिल सके।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- September 20, 2026क्राइमChhapra Court: पांच साल जेल में रहने के बाद हत्या केस में बाइज्जत बरी, साक्ष्यों के आधार पर अदालत का फैसला
- September 19, 2026छपराप्राचीन चिकित्सा परंपरा को आधुनिक तकनीक से जोड़ें, छपरा में आयुर्वेद परिषद की बड़ी मांग
- September 19, 2026Railway Updateरेलवे स्टेशन पर ही होटल जैसी सुविधा, बलिया में 25 बेड वाली स्लीपिंग पॉड-डॉरमेट्री शुरू
- September 19, 2026छपराChhapra News: अब मासूमों की सुरक्षा के साथ भविष्य भी संवरेगा, पढ़ाई-कौशल और स्वास्थ्य पर डीएम का जोर



