रेलवे का विशेष इंतजाम, छपरा के रास्ते चलने वाली स्पेशल ट्रेन को नये स्टेशनों पर मिला ठहराव
श्रावणी मेला विशेष ट्रेन को नये स्टेशनों पर ठहराव

छपरा। श्रावणी मेले के दौरान श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ और उनकी सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन ने विशेष पहल करते हुए 03527/03528 आसनसोल–गोरखपुर–आसनसोल श्रावणी मेला विशेष गाड़ी के ठहराव और समय में तत्काल प्रभाव से संशोधन किया है। यह गाड़ी 28 जुलाई से 10 अगस्त तक आसनसोल से और 29 जुलाई से 11 अगस्त तक गोरखपुर से प्रतिदिन 14 फेरों के लिए चलाई जा रही है।
रेलवे द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार अब यह विशेष गाड़ी नये स्टेशनों पर भी रुकेगी और इसके समय में भी आंशिक परिवर्तन किया गया है, जिससे बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश के हजारों यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा।
03527 आसनसोल-गोरखपुर श्रावणी मेला विशेष ट्रेन का समय:
यह गाड़ी आसनसोल से प्रतिदिन रात 09.00 बजे प्रस्थान करेगी और चित्तरंजन, मधुपुर, जसीडीह होते हुए झाझा, जमुई, किऊल, लक्खीसाराय, मनकठा, डुमरी हाल्ट, बड़हिया, हाथीदह, मोकामा, बाढ़, अथमलगोला, बख्तियारपुर, खुसरुपुर, फतुहा, पटना साहिब, राजेन्द्र नगर टर्मिनल, पटना, पाटलिपुत्र, परमानन्दपुर, दिघवारा, बड़ागोपाल, छपरा, सीवान और देवरिया सदर होते हुए सुबह 10.45 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।
03528 गोरखपुर-आसनसोल श्रावणी मेला विशेष ट्रेन का समय:
वापसी यात्रा में यह ट्रेन गोरखपुर से दोपहर 01.45 बजे प्रस्थान कर देवरिया सदर, सीवान, छपरा, बड़ागोपाल, दिघवारा, परमानन्दपुर, पाटलिपुत्र, पटना, राजेन्द्र नगर टर्मिनल, पटना साहिब, फतुहा, खुसरुपुर, बख्तियारपुर, अथमलगोला, बाढ़, मोकामा, हाथीदह, बड़हिया, डुमरी हाल्ट, मनकठा, लक्खीसाराय, किऊल, जमुई, झाझा, जसीडीह, मधुपुर, चित्तरंजन होते हुए अगली सुबह 03.50 बजे आसनसोल पहुंचेगी।
कोच संरचना:
इस ट्रेन में कुल 22 कोच लगाए जाएंगे, जिनमें 20 सामान्य द्वितीय श्रेणी/शयनयान (अनारक्षित) और 2 एसएलआरडी (गार्ड यान सह दिव्यांगजन कोच) शामिल होंगे।
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे इस विशेष गाड़ी की जानकारी से अवगत रहें और सफर के दौरान निर्धारित नियमों का पालन करें। यह विशेष ट्रेन श्रावणी मेले में देवघर और आसपास के धार्मिक स्थलों की यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए बड़ा राहतभरा कदम साबित होगी।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- August 26, 2026छपराSaran Flood Alert: सारण में बाढ़ का खतरा बढ़ा, डीएम का बड़ा अलर्ट- अधिकारी छोड़ नहीं सकेंगे मुख्यालय
- August 26, 2026छपरासारण में बाढ़ का अलर्ट: 40 किलोमीटर तटबंध का DM-SSP ने किया निरीक्षण
- August 26, 2026छपराChhapra News: पुल की रेलिंग पर बैठना पड़ा भारी, सारण में नदी में गिरने से युवक की मौत
- August 26, 2026छपराfolk singer Shekhar Suman: छपरा के प्रसिद्ध लोक गायक शेखर सुमन ने नदी में कूदकर दी जान, तलाश में जुटी एसडीआरएफ



