छपरा के ITBP में कैंसर जागरूकता शिविर का आयोजन, जवानो को दी गयी बचाव की जानकारी

छपरा। जिले के जलालपुर स्थित आइटीबीपी में पटना एम्स के प्रसिद्ध चिकित्सक कैंसर रोग विशेषज्ञ हेड ऑफ डिपार्टमेंट डॉ जगजीत कुमार पांडे ने वृक्षारोपण कर सभी जवानों को कैंसर के लक्षण और उपचार संबंधित जानकारियां दी। अपने मुहिम कैंसर हारेगा और देश जीतेगा के विषय में भी बताया। उन्होंने संबोधन में चर्चा करते हुए कहा कि कैंसर बीमारी है जिसको चौथा स्टेज आने के बाद बचाया नहीं जा सकता। वह लाइलाज बन जाता है
अगर शुरुआती दौर से तीसरा स्टेज तक कैंसर की पहचान हो जाए तो रोगी को बचाया जा सकता है इसके लिए जरूरी टिप्स सभी जवानों को दी।
आइटीबीपी के सेनानी टी सॉन्गथान ने डॉक्टर जगजीत पांडे को सम्मानित किए साथ में असिस्टेंट कमांडेंट चिरंजी साहब, इंसानियत जिंदाबाद टीम के विवेकानंद तिवारी, बंशीधर तिवारी, नागेंद्र राय, डॉ शैलेश कुमार सिंह, डॉक्टर मुन्ना भास्कर, प्रिंस कुमार,विजय यादव, अमर जाधव सहित जलालपुर समाजसेवी उपस्थित थे।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- September 19, 2026छपराप्राचीन चिकित्सा परंपरा को आधुनिक तकनीक से जोड़ें, छपरा में आयुर्वेद परिषद की बड़ी मांग
- September 19, 2026Railway Updateरेलवे स्टेशन पर ही होटल जैसी सुविधा, बलिया में 25 बेड वाली स्लीपिंग पॉड-डॉरमेट्री शुरू
- September 19, 2026छपराChhapra News: अब मासूमों की सुरक्षा के साथ भविष्य भी संवरेगा, पढ़ाई-कौशल और स्वास्थ्य पर डीएम का जोर
- September 19, 2026क्राइमChhapra News: लूटकांड के तीन वांछितों पर पुलिस का शिकंजा, टिंकू सिंह समेत तीन गिरफ्तार



