अब हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर टीबी को मरीजों को मिलेगी दवा

• घर के समीप होगी दवा की उपलब्धता
• टीबी प्रिवेंटिव ट्रीटमेंट की सुविधा भी मरीजों को मिलेगी
• टीबी उन्मूलन को लेकर स्वास्थ्य विभाग प्रतिबद्ध
छपरा। टीबी उन्मूलन को लेकर सरकार प्रतिबद्ध है। इसको लेकर विभिन्न स्तर पर प्रयास किया जा रहा है। टीबी के मरीजों को बेहतर सेवा उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता भी है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग ने अब निर्णय लिया है कि आयुष्मान भारत हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों पर टीबी के मरीजों को इलाज की सुविधा उपलब्ध करायी जायेगी। अपर निदेशक सह राज्य यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ. बाल कृष्ण मिश्र ने पत्र जारी कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया है। जारी पत्र में कहा गया है कि राष्ट्रीय यक्ष्मा उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत आयुष्मान भारत हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के माध्यम से टीबी के मरीजों को उनके घर के निकट दवा की उपलब्धता, उपचार समर्थन एवं टीबी प्रिवेंटिव ट्रीटमेंट आदि सेवाएं प्रदान की जानी है।
इसके लिए हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का निक्षय पोर्टल पर मैपिंग अति आवश्यक है। जिले में सभी हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों का निक्षय पोर्टल पर मैपिंग की जायेगी।
टीबी उन्मूलन के लक्ष्य को हासिल करने के लिए विभाग प्रतिबद्ध:
2025 तक देश को टीबी मुक्त बनाने के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने टीबी सेवाओं को आयुष्मान भारत हेल्थ और वेलनेस सेंटर तक उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है। यहां टीबी मरीजों को गुणवत्तापूर्ण सेवा उपलब्ध कराने के साथ ही समुदाय से जुड़ने और लोगों के बीच टीबी के प्रति जन- जागरूकता पैदा करने के साथ-साथ समय रहते टीबी मरीजों को चिह्नित करने, उसकी जांच करने और सही उपचार सुनिश्चित कराना है। इसके साथ ही हेल्थ एन्ड वेलनेस सेंटर के माध्यम से टीबी मरीजों और उसके परिवार वालों को मनोवैज्ञानिक सामाजिक स्पोर्ट भी उपलब्ध कराना है।
टीबी मरीजों की ससमय पहचान व गुणवत्तापूर्ण निःशुल्क इलाज:
सिविल सर्जन डॉ. सागर दुलाल सिन्हा ने बताया कि हमलोगों को टीबी उन्मूलन की दिशा में भी मिलकर प्रयास करने की जरूरत है। टीबी मरीजों की ससमय पहचान करने एवं उन्हें गुणवत्तापूर्ण निःशुल्क इलाज प्रदान करने के लिए हमारे पास पर्याप्त मात्रा में संसाधन उपलब्ध हैं। इसके साथ ही टीबी पीड़ित मरीज को उनके इलाज के दौरान प्रति माह भारत सरकार की तरफ से 500 रुपए की पोषण राशि भी उनके बैंक अकाउंट में सीधे दी जा रही है।
यदि आपको दो सप्ताह या अधिक समय से खांसी हो, बुखार हो या शाम में शरीर गर्म हो रहा हो, वजन में कमी आ रही हो, भूख नहीं लग रहा हो, छाती में दर्द हो रहा हो, खांसने पर बलगम में खून आ रहा हो एवं अत्यधिक कमजोरी एवं थकान लगता हो तो बिना देर किए नजदीकी टीबी केंद्र में जाकर संपर्क जरूर करें।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
छपराMay 26, 2026सारण में बड़ा हादसा: सरयू नदी में डूबे 3 सगे भाई, दो को बचाया गया, एक लापता
बिहारMay 26, 2026Bihar Darshan: बिहार सरकार का नया फरमान, अफसरों को परिवार संग करना होगा पर्यटन भ्रमण
Railway UpdateMay 26, 2026Summer Special Train: छपरा के रास्ते आनंद विहार से मुजफ्फरपुर के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन
छपराMay 26, 2026सारण में बाढ़ का खतरा! प्रशासन ने शुरू की बड़ी तैयारी, जानिए क्या-क्या इंतजाम हुए







