शिव बारात में शामिल कलाकारों को किया गया सम्मानित
छपरा: शिव बारात शोभा यात्रा की सफलता के बाद सोमवार को श्री राम जानकी मंदिर समिति द्वारा कलाकारों व समिति के सदस्यों को सम्मानित किया गया. इस अवसर पर अध्यक्ष चान्दनी प्रकाश ने शिव बारात में शामिल कलाकारों व सदस्यों को मोमेंटो व मेडल देकर सम्मानित किया. वहीं समिति ने सदस्यों ने भी अध्यक्ष चांदनी प्रकाश को यात्रा में सहयोग के लिए सम्मानित किया. इस मौके पर अध्यक्ष चांदनी प्रकाश ने कहा कि पहली बार मुझे राम जानकी मंदिर समिति ने शिव बारात यात्रा की जिम्मेदारी दी, समिति के प्रत्येक कार्यकर्ता व कलाकारों ने यात्रा को सफल बनाने में अपना समर्पण दिया है.
समिति के लोगों को धन्यवाद देते हुए उन्होंने कहा कि मंदिर के विकास के लिए वो पूरा प्रयास करेंगी.
सम्मान समारोह में कलाकारों ने झांकियां व नृत्य पेश की. इस अवसर पर स्थानीय लोगों ने कलाकारों का हौसला बढ़ाया. कार्यक्रम में माँ काली के रूप में बिट्टू, भगवान शिव के रूप में सर्वजीत कुमार, अंजली, प्रिया सिमरन कुमारी, अंश कुमार, आशीष कुमार राज, प्रिंस कुमार, अलीजा कुमारी, हर्षित कुमार, साक्षी कुमारी, रिशु कुमार, प्रकाश कुमार, जय राज, मुस्कान कुमारी, चिंकी कुमारी, गोविंद कुमार आदि कालाकारों को सम्मानित किया गया.
वहीं
समिति के उपाध्यक्ष धर्मनाथ प्रसाद पिंटू ने भी कलाकारों व अन्य सहयोगियों को सम्मानित किया, वहीं अन्य कलाकारों को भगवान बाजार थानाध्यक्ष ने मेडल देकर पुरस्कृत किया. कार्यक्रम में कोषाध्यक्ष राजेश श्रीवास्तव, संगठन सचिव बिल्लू सोनार, उपसचिव नितेश सिंह, कार्यालय सचिव प्रशांत समेत सभी कार्यकर्ता व सैकड़ो लोग मौजूद रहे. इस मौके पर संरक्षक सुरेंद्र सिंह, विंध्याचल पांडेय, अरविंद बाबा, मिथलेश शरण सिन्हा जयनाथ राय समेत सैकड़ों स्थानीय लोग मौजूद थे.
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- November 2, 2026क्राइमFIR में आपका नाम और मोबाइल नंबर है? सावधान! पुलिस बनकर फोन कर रहे साइबर ठग, गिरफ्तारी का डर दिखाकर मांग रहे पैसे
- November 2, 2026क्राइमChhapra Crime News: मां के कथित प्रेम संबंध का राज खुलने के डर से चाचा बना हत्यारा, 9 साल के भतीजे को मार डाला
- October 31, 2026क़ृषिअब सुधा बूथ की तर्ज पर बने फ्रेश कैच कियोस्क पर मिलेंगी ताजी मछलियां
- October 31, 2026करियर – शिक्षाछपरा में STET परीक्षा को लेकर 500 गज के दायरे में निषेधाज्ञा लागू, साइबर कैफे और फोटो कॉपी दुकानें रहेंगी बंद



