सारण के जेल में बंद मजदूर के मनरेगा में बना रहा हाजिरी, जानिए क्या है मामला

छपरा। मनरेगा योजना सरकार की ओर से गरीब व मजदूरों को रोजगार उपलब्ध कराकर उन्हें संबल प्रदान करने के लिए शुरू की गई थी लेकिन इसे भी भ्रष्टाचार का बड़ा जरिया बना लिया गया है। मामला मशरक थाना क्षेत्र के बंगरा पंचायत के हंसापीर गांव में उप मुखिया शिव कुमार राय के द्वारा लाया गया है। उन्होंने मामले में अधिकारियों से जांच पड़ताल कर आवश्यक कारवाई करने की मांग की है।
मामले में उप मुखिया शिव कुमार राय ने बताया कि वर्ष 2022 में पंचायत के हंसापीर गांव निवासी राम प्रवेश महतो मनरेगा मजदूर के रूप में कार्यरत दिखाया गया है वही वह जिस अवधी में मनरेगा मजदूर के रूप में कार्य कर रहा था उसी दौरान वह गोपालगंज जिले के हथुआ थाना क्षेत्र में अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया गया और अवैध शराब मामले में जेल में बंद रहा।
लेकिन मनरेगा कार्य में मुखिया के द्वारा अधिकारियों की मिलीभगत से बाकायदा उसकी उपस्थिति दर्ज कर रखी है और उसके नाम से पेमेंट भी कर दिया गया। जो पंचायत में मनरेगा योजना में धांधली करने का जीता जागता उदाहरण है। मामले में उप मुखिया शिव कुमार राय ने मीडिया को बताया कि उनके द्वारा मामले में उचित कार्रवाई की मांग की गई है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- September 10, 2026क्राइमChhapra Court: सारण में पार्थ सिंह हत्याकांड में तीन दोषियों को उम्रकैद, कोर्ट ने लगाया 25-25 हजार का अर्थदंड
- September 9, 2026क्राइमछपरा शहर के VIP गली के होटल में पुलिस की छापेमारी, 5 युवक और 5 युवती हिरासत में; प्रबंधन की भूमिका भी जांच के घेरे में
- September 9, 2026क़ृषिवैज्ञानिक खेती से सारण के किसान ललित नारायण ने रचा नया कृषि मॉडल, पानी की हर बूंद और जमीन के हर हिस्से का उपयोग
- September 9, 2026छपरासारण के रिविलगंज में शौच करने गये व्यक्ति की नदी में डूबने की आशंका, तलाश जारी



