छपरा के इस ब्रह़्म बाबा से सच्चे मन से मन्नत मांगने पर झटपट हो जाती है शादी

छपरा। अगर आपकी भी शादी नहीं हो रही है, या शादी की बात होकर रिश्ता टूट जा रहा है। इससे आप परेशान है तो चिंता की बात नहीं है। हम आपको छपरा के एक ऐसी मंदिर की कहानी बताने जा रहें है, जहां पूजा-अर्चना करने पर शादी की मन्नतें पूरी हो जाती है। यहां पर अगर सच्चे मन से आप मन्नत मांगते है तो आपके बिगड़े रिश्ते बन सकते है और झटपट शादी हो सकती है। हम बात कर रहें छपरा-सीवान मुख्य मार्ग पर कोपा थाना के समीप ब्रह्म बाबा की। जहां सच्चे मन से पूजा करने पर शादी हो जाती है।
यहां ब्रह्म बाबा और संकट मोचन मंदिर के नाम से मशहूर एक स्थान है। इस धार्मिक स्थान का इतिहास काफी खास है। स्थानीय लोगों के अनुसार जिस युवा-युवतियों की शादी में बाधा आती है, वैसे युवा-युवतियों की शादी के लिए इस स्थान पर बातचीत किया जाता है और फिर झट से रिश्ता पक्का हो जाता है। यही कारण है कि प्रतिदिन यहां शादी के लिए लड़की और लड़का का देखावटी होता है।
यहां पर जिसकी भी शादी को लेकर बातचीत होती है, उनकी शादी तय हो जाती है. वैसे लोग भी यहां आते हैं, जिनकी शादी नहीं हो पा रही है सच्चे मन से जो भी श्रद्धालु मन्नत मांगते हैं, उनकी मनोकामना संकट मोचन के द्वारा पूर्ण होती है. वहीं मंदिर के पुजारी ने बताया कि जिसकी शादी में बाधा आ रही है, उनके परिवार के लोग मन्नत मांगते हैं या शादी के लिए देखा-सुनी करते हैं, तो शादी तय हो जाती है.
यहां शादी करने वाले जोड़े का दांपत्य जीवन सुखमय बितता है। यही कारण है कि जिले के कोने-कोने से लोग यहां दूल्हा-दुल्हन को पसंद करने के लिए आते हैं। यह भी कहा जाता है कि मंदिर के सामने मुख्य सड़क पर काफी सड़क दुर्घटना हो रहा था। इसके बाद यहां संकट मोचन मंदिर का निर्माण किया गया, तब से यहां सड़क दुर्घटना रूक गई. इस तरह की महिमा को लेकर यहां श्रद्धालु दूर-दूर से मन्नत मांगने के लिए भी आते हैं, जिनकी मनोकामना पूर्ण होती है।
Author Profile

Latest entries
Railway UpdateMarch 10, 2026Train Updates: छपरा-गोरखपुर पैसेंजर समेत 3 ट्रेन कैंसिल, कई ट्रेनों का रूट डायवर्ट
छपराMarch 10, 2026छपरा में खुले में मांस-मछली बिक्री पर प्रतिबंध, बिना लाइसेंस वाले दुकानदारों पर गिरेगी गाज
क्राइमMarch 10, 2026Crime News: सारण में घर में घूसकर लूटपाट के दौरान अपराधियों ने चाकू गोदकर की महिला की हत्या
करियर – शिक्षाMarch 10, 2026Job Mela Chhapra: छपरा में 200 युवाओं को मिलेगा नौकरी का सुनहरा मौका, दो कंपनियों में होगी भर्ती



