छपरा

सखी वार्ता: आशा कार्यकर्ताओं को घरेलू हिंसा जुड़े क़ानून की दी गयी जानकारी

छपरा। जिला हव फोर एंपावरमेंट आफॅ वूमेन कार्यालय तत्वाधान में एक दिवसीय क्षमता वर्धन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस संबंध में जानकारी देते हुए केन्द्र प्रशासक मधुबाला के द्वारा बताया गया कि आशा कार्यकर्ताओं के साथ एक दिवसीय क्षमतावर्धन-सह-सखी वार्ता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका विषय Importance of Reproductive Health & Hygiene रखा गया था।

कार्यक्रम का उद्घाटन डाॅ किरण ओझा के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने प्रजनन स्वास्थ्य एवं स्वच्छता से संबंधित जानकारी दी। जिला मिशन समन्वयक निशा कुमारी के द्वारा सरकार के द्वारा महिलाओं के लिए लाभांवित विभिन्न योजनाओं की जानकारी विस्तार पूर्वक दी गई ताकि सरकार के योजनाओं की जानकारी दूर दराज की महिलाओं को भी मिल सके। केन्द्र प्रशासक के द्वारा घरेलू हिंसा तथा महिलाओं से संबंधित अन्य विषयों पर चर्चा की गयी। अधिवक्ता उर्मिला यादव के द्वारा महिलाओं से जुड़े कानूनों और अधिकारों की जानकारी कार्यक्रम के माध्यम से दिया गया।

Author Profile

Ganpat Aryan
Ganpat Aryan
वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।

Related Articles

Back to top button