
छपरा। वाको इंडिया व वेस्ट बंगाल स्पोर्टस किक बॉक्सिंग एसोसिएशन द्वारा सिलिगुडी में आयोजित जूनियर नेशनल किक बॉक्सिंग चैंपियनशिप सिलिगुडी में सारण के खिलाड़ियों ने अपने दमदार पंच व किक से सारण सहित पूरे बिहार का परचम राष्ट्रीय स्तर लहराने में सफल रहे।
बीते 10 जून से 14 जून तक आयोजित चार दिवसीय प्रतियोगिता में बिहार टीम में शामिल सारण के खिलाड़ी फुल कांटेक्ट व किक लाईट के अलग-अलग रसपान में कई मेडल बटोरे । इसमें सारण के आयुष राज ने गोल्ड व ब्रॉन्ज मेडल ,कुणाल कुमार गोल्ड, मुस्कान गोल्ड ,पल्लवी गोल्ड तथा सौंदर्य ने सिल्वर मेडल हासिल किया है।
उधर सारण टीम की इस स्वर्णिम सफलता पर एसोसिएशन के जिला सेक्रेटरी रोशन सिंह , उपसचिव अशोक सिंह, राजू यादव ,टीम कोच हिमांशु दुबे ने खिलाड़ियों के साथ ही उनके माता-पिता को बधाई दी है। उधर टीम की सफलता में आरजेएस क्लब दिघवारा के साथ ही खिलाड़ियों के घरों में हर्ष का माहौल है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
छपराMay 24, 2026सारण में पोखरे में डूबने से छात्र की मौत, अस्पताल में डॉक्टर नहीं मिलने पर हंगामा
क्राइमMay 24, 2026Robbery in Saran: सारण में दिनदहाड़े 18 लाख की लूट, हथियारबंद बदमाशों ने स्वर्ण व्यवसायी को बनाया निशाना
क्राइमMay 24, 2026Crime News Saran: ‘हम CBI से हैं…’ कहकर रोकी गाड़ी, फिर कट्टे के बल पर करोड़ों की लूट जैसी वारदात
करियर – शिक्षाMay 24, 2026BPSC अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी: मुफ्त में मिलेगी आवासीय कोचिंग की सुविधा







