स्वैग स्टार नीलकमल सिंह का होली स्पेशल गाना “देवरा होली मे मले साबुन”, तेजी से हो रहा है वायरल
भोजपुरी डेस्क। भोजपुरी के स्वैग स्टार नीलकमल सिंह और म्यूजिक लवर्स के बीच सबसे अधिक लोकप्रिय चैनल सारेगामा हम भोजपुरी के साथ भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में धमाल मचा रखा है. पगली देखावे अगरबत्ती की अपार सफलता के बाद अब होली का रंग भरा गीत अपना जलवा दिखा रही है. यानी स्वैग स्टार नीलकमल सिंह का होली स्पेशल गाना “देवरा होली मे मले साबुन” आज रिलीज के साथ एक बार फिर से वायरल हो गया है.
इस गाने को देखते ही देखते लाखों लोगों ने देख लिया और यह गाना भी तेजी वायरल हो रहा है. जिस तरह से उनका गाना पगली देखावे अगरबत्ती हर जगह ट्रेंड कर रही है, उसी तरह से माना जा रहा है कि उनका यह होली गीत भी रिकॉर्ड बनाएगी. पगली दिखावे अगरबत्ती ने आज ही के दिन यूट्यूब पर २०० का मक्क़ाम हासिल किया है
आपको बता दें कि होली स्पेशल गाना “देवरा होली मे मले साबुन” को स्वैग स्टार नीलकमल सिंह ने गाया है और इसके म्यूजिक वीडियो में एक बार से उनका स्वैग देखने को मिल रहा है. उनके साथ इस गाने में भोजपुरी के नई जेनरेशन की सेंशेसन नीलम गिरी नजर आयीं हैं.
दोनों की केमेस्ट्री पर भोजपुरी म्यूजिक लवर्स ने मुहर लगा दी है, क्योंकि इस गाने में दोनों धमाल मचाते नज़र आ रहे हैं. यह गाना सारेगामा हम भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है.
होली की दस्तक के बीच भोजपुरी म्यूजिक वर्ल्ड में कई भोजपुरी गाने आने लगे हैं, जहाँ नीलकमल सिंह का होली स्पेशल गाना “देवरा होली मे मले साबुन” भी रिलीज हुआ है और सबको पीछे छोड़ दिया है. यह गाना लोक संस्कृति और नए ज़माने के धुन के सामंजस्य से बना है, इसलिए हर वर्ग के लोग इस गाने को पसंद कर रहे हैं, जिसको लेकर नीलकमल सिंह ने अपने फैन्स से कहा कि होली को हमारे गानों के साथ रंग बिरंगी बना लीजिये.
अभी एक से बढ़ कर एक गाना हम लेकर आने वाले हैं. उन्होंने कहा कि सारेगामा हम भोजपुरी, भोजपुरी म्यूजिक के लिए एक उत्कृष्ट प्लेटफॉर्म है. यहाँ हमने साथ मिलकर अब तक एक से बढ़ कर एक गाने को रिलीज किया है, जिसे लोगों ने पसंद किया है. आगे भी इसी तरह हम मनोरंजन भरपूर डोज लेकर आते रहे हैं. फ़िलहाल होली के अवसर पर होली स्पेशल गाना “देवरा होली मे मले साबुन” को खूब प्यार और आशीर्वाद मिले, यही कामना है.
विदित हो कि नीलकमल सिंह का होली स्पेशल गाना “देवरा होली मे मले साबुन” के गीतकार आशुतोष तिवारी हैं. संगीतकार शुभम राज (एसबीआर) हैं. प्रोडक्शन आकाश विश्वकर्मा का है. गाने के निर्देशक और कोरियोग्राफर लक्की विश्वकर्मा हैं. डीओपी योगेश सिंह हैं. सम्पादक आनंद कुमार (संतू) और डीआई रोहित सिंह हैं.
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 30, 2026क्राइमसारण में पुजारी की गोली मारकर हत्या, सड़क किनारे मिला शव, FSL टीम को बुलाया गया
- October 30, 2026छपरासारण समेत 10 जिलों के डीटीओ से जवाब तलब, परिवहन मंत्री ने डीटीओ को थमाया शो-कॉज
- October 30, 2026छपराछपरा में 3 नवंबर को लगेगा रोजगार मेला, 20 से 25 कंपनियां देंगी नौकरी का मौका
- October 29, 2026क्राइमसारण में ATM कार्ड बदलकर ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 4 ATM कार्ड और मोबाइल बरामद



