
छपरा। सारण जिले के मढौरा में हुई एसआईटी दरोगा और सिपाही हत्या कांड में चार वर्षों से फरार 25 हजार रूपये के इनामी कुख्यात अपराधी जटा शंकर सिंह उर्फ जटा सिंह को बिहार एसटीएफ और सारण पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई में गिरफ्तार कर लिया है।
जटा शंकर सिंह ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर वर्ष 2019 में सारण जिले के मढौरा बाजार में छापेमारी के दौरान एसआईटी के दरोगा मिथिलेश कुमार साह और सिपाही फारूक आलम की हत्या कर सरकारी हथियार को लूट लिया था।
इस मामले में पुलिस को लंबे समय से उसकी तलाश थी। जिस पर बिहार पुलिस के द्वारा 25 हजार रूपये का इनाम भी घोषित किया गया था। शुक्रवार को बिहार एसटीएफ और सारण पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई में उसे गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल कर ली है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- August 27, 2026क्राइमChhapra News: पड़ोसियों से विवाद पड़ा भारी, मारपीट के 9 दिन बाद महिला की मौत, हत्या मामले में तीन गिरफ्तार
- August 27, 2026क्राइमChhapra Court: साढ़े पांच साल जेल में काटे, अब मिली बेगुनाही की आजादी; बेटे की हत्या के आरोप से बाइज्जत बरी हुई बबली खातून
- August 27, 2026क्राइमChhapra Crime News: सारण का कुख्यात ‘टाइगर’ आखिरकार पुलिस के शिकंजे में, STF ने रचा गिरफ्तारी का जाल
- August 27, 2026छपरासारण में जयप्रभा सेतु से उफनती सरयू नदी में कूदी इंजीनियरिंग की छात्रा, तेज धारा में बहकर हुई लापता



