संजीवनी संस्कार स्कूल में डॉ अनिल कुमार ने किया झंडोतोलन
छपरा। जिले में 75वां गणतंत्र दिवस का जश्न धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान चारों ओर देश भक्ति के गीतों की गूंज सुनाई दी। नन्हे – मुन्ने बच्चे भी हाथों में अपने देश का तिरंगा झंडा लेकर उत्साहित होकर आते जाते दिखे। सरकारी व प्राइवेट संस्थानों, स्कूलों, कार्यालयों में शान से तिरंगा फहराया गया। इसी करी में शहर के श्यामचक आदर्श कॉलोनी स्थित संजीवनी संस्कार स्कूल में 75वें गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। स्कूल के संस्थापक डॉ अनिल कुमार ने स्कूल के प्रांगण में झंडोतोलन किया। और सभी मौजूद स्कूल के बच्चों एवं उनके अभिभावकों के साथ साथ सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनायें दी। इस उपलक्ष्य में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन डॉ अनिल कुमार स्कूल के प्रचार्य रणजीत भगत, शिक्षक, शिक्षिकाओं ने संयुक्त रूप से दीप प्रवजलित कर किया।

कार्यक्रम का शुभारंम देश भक्ति गीत के साथ स्कूली बच्चों दौरा किया गया जिससे पूरा वतावरण भक्तिमय हो गया। बच्चों ने भाषण, देश भक्तिगीत, नृत्य, समूह नृत्य, कविता व नाटक की प्रस्तुति देकर वाहवाही लूटी। नन्हे मुन्ने मंच साझा करते हुए बच्चों ने अच्छी प्रस्तुति कर सभी का मन मोह लिया. इस में बेहतर प्रदर्शन करने वालों बच्चों को डॉ अनिल कुमार ने मेडल देकर प्रोत्साहित किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि युवा बच्चे ही समाज और देश को ऊंचाइयों तक ले जाते हैं। इनके कार्य करने की क्षमता बहुत होती है। यही बच्चे आगे चलकर वैज्ञानिक, इंजीनियर, डॉक्टर, तथा अधिकारी बनकर समाज की सेवा करेंगे।

तभी समाज एवं देश का विकास होगा। इन्हें हमेशा प्रोत्साहित करते रहना आवश्यक है। जिससे इनका मनोबल बढ़ता है और बच्चे अपने हुनर का खुलकर प्रदर्शन करते हैं।इस मौके पर इस मौके पर रंजीत भगत(प्राचार्य), रितु कुमारी,ज्योति सिंह, ममता कुमारी, अंजलि पर्वत, कुमारी कल्पना, शिशीर श्रीवास्तव, जन्मेजय सिंह,संदीप शर्मा, सीमा मिश्रा,सुरभि कुमारी ,साबिया,पूजा कुमारी, कमलेश कुमार इत्यादि मौजूद थे।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- November 5, 2026बिहारअब Google Pay, PhonePe और Paytm से भर सकेंगे ट्रैफिक चालान, बिहार में 16 नवंबर से शुरू होगी डिजिटल भुगतान सुविधा
- November 5, 2026बिहारट्रेनों की वेटिंग से मिलेगी राहत! छठ पर बिहार से 155 स्पेशल बसें रवाना, 200 तक बढ़ेगी संख्या
- November 5, 2026क्राइमसारण के रिविलगंज में महारानी माई मंदिर में बड़ी चोरी, सात विग्रहों के 13 सोने के नेत्र उड़ा ले गए चोर
- November 5, 2026छपरापुराना सोना दीजिए, 105% वैल्यू पाइए! छपरा के किसना ज्वैलरी में गोल्ड-डायमंड पर बंपर ऑफर, कार जीतने का मौका



