छपरा में आपसी विवाद में प्राइवेट पार्ट पर वार कर बुजुर्ग की हत्या
छपरा। सारण जिले के खैरा में आपसी विवाद के दौरान मारपीट में एक व्यक्ति के मौत का मामला सामने आया है। घटना रविवार के देर शाम में खैरा थाना क्षेत्र में मोलनापुर में घटित हुआ है। मृतक की पहचान खैरा थाना क्षेत्र में मोलनापुर निवासी अनीस खान (55वर्ष) पिता यूनुस खान के रूप में हुई है।
विवाद का कारण जमीन में बिजली का पोल गाड़ना बताया जा रहा है। मौत के बाद गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है जिसको लेकर पुलिस लगातार गस्त लगा रही है। घटना देर शाम का होने के चलते शव को सुबह में पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल में रखा हुआ है। अस्पताल में परिचितों का जमावड़ा लग गया।
घटना के बारे में जानकरी देते हुए मृतक के बेटा ने बताया कि जमीन और बिजली का पोल गाड़ने और प्लाट के बीचोबीच बिजली का तार ले जाने को लेकर दो पक्षो में विवाद हुआ। विवाद के दुरण बीच बचाव करने के लिए अनीस खान गए तभी दूसरे पक्ष द्वारा मारपीट करते हुए गम्भीर रूप से चोटिल कर दिया गया। गाला दबाए जाने और प्राइवेट पार्ट पर चोट के चलते घटना स्थल पर ही बेहोश हो गए ।
जिसके बाद इलाज के लिए नजदीक के चिकित्सक के पास ले जाया गया। जहाँ से चिकित्सक ने स्थिति को गम्भीर देखेते हुए बेहतर इलाज के लिए छपरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया। लेकिन ईलाज के लिए लेजाने के क्रम में मौत हो गई।
घटना के बारे में जनाकारी देते हुए खैरा थानाध्यक्ष ने बताया कि थाना क्षेत्र के मोलनापुर में दो पक्षो के बीच मारपीट का एक घटना घटित हुआ है। इसी बीच एक पक्ष से एक व्यक्ति की ईलाज के दौरान मौत की बात बताई जा रही है। फ़िलहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर गहनता से जांच कर रही है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- November 7, 2026छपराChhapra Job: सारण में सहायक कार्यकर्ता के 20 पदों पर होगी बहाली, 28 नवंबर तक करें आवेदन
- November 7, 2026छपराछपरा में दीपावली से पहले मिठाई दुकानों पर छापेमारी, 7 दुकानों से लिए गए सैंपल
- November 7, 2026क्राइमChhapra News: ट्रक में तहखाना बनाकर लाई जा रही थी 665 लीटर विदेशी शराब, मढ़ौरा में दो तस्कर गिरफ्तार
- November 7, 2026क्राइमChhapra Court News: भाभी की हत्या के मामले में देवर को आजीवन कारावास, आठ साल बाद आया अदालत का फैसला



