
छपरा। छपरा में अपराधियों के गोली का शिकार हुए युवक का 2 महीने बाद इलाज के क्रम में मौत हो गई। मौत की बात परिजनों में कोहराम मच गया है। मृतक की पहचान पिंटू राय (29वर्ष) पिता राजेंद्र राय के रूप में हुआ है। जिसे अपराधियों द्वारा 9 जून को गोली मार दी गई थी। गोली लगने के बाद गंभीर स्थिति में पटना के एम्स मे ईलाज चल रहा था। जिसका गुरुवार को मौत हो गई। मौत के बाद स्थानीय पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया। जहां से पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। मृतक को अपराधियो द्वारा 9 जून के रात में घर से बुलाकर दरवाजे पर गोली मारी गई थी। घटना जनता बाजार थाना क्षेत्र के कटसा गांव में घटित हुआ था।
घटना के बारे में जानकारी देते हुए परिजनों ने बताया कि 9 जून के शाम में अपराधियों द्वारा घर से बुलाया गया। बुलाने के साथ जैसे ही मृतक घर से बाहर आए दनादन इनके ऊपर गोली चलाई जाने लगी । जिसमें दो गोली उनके पेट में लग गई थी। जिन्हें गंभीर स्थिति में प्राथमिक ईलाज के बाद में पटना एम्स में भर्ती कराया गया। जहाँ गुरुवार को मौत हो गई। परिजनों ने पड़ोस के युवको पर साजिश कर हत्या कराए जाने की बात कह रहे है। पडोस के लोगो के साथ पूर्व से जमीनी विवाद चला आ रहा है।
मृतक पिन्टू के विवाह के 19 दिन बाद ही गोली मार दी गई थी। मृतक का विवाह 20 मई को धूमधाम से सम्पन्न हुआ था। शादी के 19 दिन बाद गोली लगने के बाद कई तरह का चर्चा जोरों पर है। स्थानीय लोग इसे प्रेम प्रसंग से जोड़कर भी देख रहे है। हालांकि परिजनों द्वारा जमीनी विवाद में गोली मार जाने का प्राथमिकी दर्ज कराया गया है। पेट मे गोली लगने के आंत गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गया था। जिस से ईलाज के क्रम में मौत हो गई।
घटना के बारे में जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष ने बताया के थाना क्षेत्र के कटसा निवासी एक युवक का ईलाज के क्रम में मौत हो गया है। 9 जून को अपराधियो ने गोली मारी थी।।ईलाज के क्रम में पटना में मौत हो गया। फिलहाल परिजनों द्वारा दर्ज कराए गए। प्रथमिकी के आधार पर पुलिस जांच में जुटी हुई है।जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- July 14, 2026छपराछपरा में बुजुर्गों के लिए बड़ी सौगात: 70 वर्ष से अधिक आयु वालों का होगा पूरी तरह निशुल्क इलाज
- July 14, 2026Railway UpdateSpecial Train: छपरा के रास्ते चलने वाली मऊ-कोलकता स्पेशल ट्रेन का परिचालन अवधि बढ़ा, समय में हुआ बदलाव
- July 14, 2026Railway Updateछपरा के रास्ते चलने वाली ग्वालियर-बरौनी स्पेशल ट्रेन का 21 फेरों के लिए अवधि विस्तार
- July 14, 2026छपरासारण में 900 एकड़ सरकारी जमीन की जमाबंदी रद्द, अवैध कब्जे के खिलाफ DM का बड़ा एक्शन



