मेयर प्रत्याशी सुनीता देवी ने जनसंपर्क कर जनता से मांगा आशीर्वाद

छपरा। छपरा में सर्द के मौसम में ठंड हवाएं चल रही है लेकिन एक बार फिर नगर निगम चुनाव को लेकर राजनीतिक माहौल गरमा गई है। दरअसल छपरा नगर निगम में मेयर पद को लेकर उपचुनाव हो रहा है 22 जनवरी को मतदान होना है. नामांकन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। अब प्रत्याशियों का दौर जारी है. नगर निगम क्षेत्र में लगातार प्रत्याशी घर-घर घूम कर वोट मांग रहे हैं.
छपरा नगर निगम के पूर्व मेयर व मेयर प्रत्याशी सुनीता देवी ने जनसंपर्क अभियान चला कर जनता से आशीर्वाद मांगा। रविवार को सुनीता देवी ने छपरा नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 14 15 और 16 में घर-घर घूम कर लोगों से वोट मांग कर आशीर्वाद देने का अपील किया.
सुनीता देवी ने कहा कि मेयर के 18 माह के कार्यकाल में शहर के कई विकास कार्यों को अंतिम रूप दिया गया. उन्होंने कहा कि उनके ही कार्यकाल में शहर में रात्रि सफाई की शुरुआत की गई है। कई क्षेत्रों में सड़क और नाली गली का निर्माण पूरा कराया गया है.
छपरा नगर निगम में सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ कर रैंकिंग में सुधार कर पूरे बिहार में 18 नंबर से तीन नंबर स्थान तक पहुंचाया गया। सभी वार्डों में पुल पुलिया का कार्य किया गया ताकि लोगों को जल जमाव की समस्या से मुक्ति मिल सके। 18 माह के कार्यकाल में 777 सड़क और नाला का निर्माण कार्य पूरा किया गया है।
सुनीता देवी ने अपने कार्यों को बताते हुए कहा कि नगर निगम क्षेत्र के सभी वार्डों में 400 से अधिक कुआं का जीर्णोद्धार कराया गया है। उन्होंने कहा कि बहुत ही कम समय में कई महत्वपूर्ण कार्य किए गए एक बार फिर जनता से अपील है कि मुझे मौका दें ताकि छपरा के विकास को गति दिया जा सके।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- August 27, 2026क्राइमChhapra News: पड़ोसियों से विवाद पड़ा भारी, मारपीट के 9 दिन बाद महिला की मौत, हत्या मामले में तीन गिरफ्तार
- August 27, 2026क्राइमChhapra Court: साढ़े पांच साल जेल में काटे, अब मिली बेगुनाही की आजादी; बेटे की हत्या के आरोप से बाइज्जत बरी हुई बबली खातून
- August 27, 2026क्राइमChhapra Crime News: सारण का कुख्यात ‘टाइगर’ आखिरकार पुलिस के शिकंजे में, STF ने रचा गिरफ्तारी का जाल
- August 27, 2026छपरासारण में जयप्रभा सेतु से उफनती सरयू नदी में कूदी इंजीनियरिंग की छात्रा, तेज धारा में बहकर हुई लापता



