बजट पर बोले छपरा के MLA: विकसित भारत के चार स्तंभों- युवा,गरीब,महिला और किसान सभी को सशक्त करेगा

छपरा। मोदी सरकार के बेहतरीन बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए छपरा विधायक डॉ सीएन गुप्ता ने कहा कि आज का अंतरिम बजट समावेशी होने के साथ-साथ नवोन्वेषी भी है. इस बजट में निरंतरता का विश्वास है. उन्होंने कहा, ‘ये बजट विकसित भारत के चार स्तंभों- युवा, गरीब, महिला और किसान सभी को सशक्त करेगा.
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का ये बजट देश के भविष्य के निर्माण का बजट है. इस बजट में 2047 के विकसित भारत की नींव को मजबूत करने की गारंटी है. मैं वित्त मंत्री और उनकी पूरी टीम को बहुत-बहुत बधाई देता हूं’.
पिछले 10 सालों में पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश सीढ़ी दर सीढ़ी आगे बढ़ रहे हैं चाहे वह युवा हों, या महिलाएं हों, या किसान, हर एक के लिए काम हुआ है और वह इस बजट में परिलक्षित हो रहा है।इस बजट में ‘विकसित भारत’ के लिए स्थापित किए गए सभी चार स्तंभों- किसान, युवा, गरीब और महिलाएं शामिल थे।
पीएम आवास योजना के तहत 2 करोड़ और मकान स्वीकृत करना, ‘लखपति दीदी’ स्वयं सहायता समूहों के लिए 3 करोड़ की संख्या तय करना, ऐसी कई योजनाएं बताती हैं कि एक तरफ जहां कल्याणकारी योजनाएं हैं, वहीं दूसरी तरफ बुनियादी ढांचे के विकास जैसी व्यय योजनाएं भी हैं।’
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- August 26, 2026करियर – शिक्षाJob Alert: छपरा में नौकरी का मौका, 20 शिक्षकों की होगी भर्ती, 14,500 रुपये वेतन के साथ रूम रेंट और बोनस भी
- August 26, 2026क्राइमBihar Crime News: बिहार में 3 अपराधियों को मिली फांसी की सजा, 124 को अभियुक्तों को उम्रकैद
- August 26, 2026छपराChhapra Crime News: सरयू नदी किनारे मिला 40 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव, पहचान में जुटी पुलिस
- August 26, 2026क्राइमChhapra Court News: एक दशक पुराने हत्याकांड के अभियुक्त को कोर्ट से मिली उम्रकैद की सजा



