छपरा में सोए व्यक्ति को अपराधियों ने धारदार हथियार से काटकर मार डाला

छपरा। सारण जिले के जनता बाज़ार में एक बुजुर्ग को धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी गयी है। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। मृतक की पहचान जनता बाज़ार थाना क्षेत्र दंदासपुर गांव निवासी 60 वर्षीय रामचंद्र महतो के रूप में हुई है। हत्या के बाद स्थानीय लोगो द्वारा सूचना दिए जाने के बाद घटनास्थल पर पहुची पुलिस शव को कब्जे के में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौप दिया जाएगा। हत्या के कारणों का खुलासा नही हो सका है।
घटना के बारे में जानकारी देते हुए मृतक के पुत्र ने बताया कि छठ के शाम में सभी लोग घाट से लौटकर सो गए । सोमवार के सुबह में घाट जाने के लिए जब लोग वापस से जागे । तो देखें की पूरा बरामदा खून से पसरा पड़ा है। आनन फ़ानन में पिताजी को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के कारणों कका जानकारी नहीं हो सका है क्योंकि आज तक किसी से कोई विवाद नहीं है पुलिस द्वारा पूरे मामले का जांच किया जा रहा है।
वहीं घटना के बारे में जानकारी देते हुए जनता बाजार थाना अध्यक्ष ने बताया कि थाना क्षेत्र के दानदासपुर में एक व्यक्ति की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दिया गया है। हत्या के करणो का खुलासा नहीं हो सका है। फिलहाल पुलिस सभी मामलों पर गहनता से जांच कर रही है। मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। मृतक अपने घर पर ही सोए हुए थे। तभी घटना को अंजाम दिया गया है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- July 25, 2026छपराChhapra Violent Protest: छपरा में हिंसक बवाल के बाद उपद्रवियों ने पुलिस पर किया पथराव, सरकारी वाहन फूंका, 30 उपद्रवी हिरासत में
- July 25, 2026छपराछपरा-बलिया रेलखंड पर राजधानी एक्सप्रेस को डिरेल करने की साजिश? ट्रैक पर रखी मिली सिंटेक्स टंकी
- July 24, 2026छपरासारण में सुरक्षा का शक्ति प्रदर्शन: सड़कों पर उतरे डीएम-एसएसपी, कानून तोड़ने वालों को सख्त चेतावनी
- July 24, 2026छपराChhapra News: बीएसएफ कैंप में साथी जवान की गोली से गई सारण के वीर सपूत की जान, गांव में मातम



