जेपी के जयंती पर डॉ राहुल राज के नेतृत्व में किया गया निःशुल्क उज्जवला गैस कनेक्शन का वितरण
छपरा समाजवाद के पुरोधा तथा गरीबों के मसीहा लोकनायक जयप्रकाश नारायण जी क़ी जयंती के उपलक्ष्य में बुधवार को सारण जिले का एकमात्र सुप्रसिद्ध फार्मेसी संस्थान विवेकानंद वीआईपी फार्मेसी कॉलेज में नरेंद्र मोदी के उज्जवला योजना के तहत क्षेत्र के राशन कार्ड धारी जनता के बीच निःशुल्क गैस कनेक्शन का वितरण किया गया।
सर्वप्रथम वीआईपी ग्रुप के निदेशक सह रिविलगंज प्रखंड प्रमुख डॉ राहुल राज, पूर्व मंडल अध्यक्ष रविभूषण मिश्रा व अन्य अतिथियों के करकमलों द्वारा इस शुभ अवसर पर लोकनायक जयप्रकाश नारायण जी के तैलिय चित्र पर माल्यार्पण किया गया तथा सभी के द्वारा क्रमवार उन्हें पुष्पार्पित कर श्रद्धांजलि दी गयी। ततपश्चात दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। डॉ राहुल राज ने अपने सम्बोधन में कहा कि भारत रत्न से सम्मानित जयप्रकाश नारायण को “स्वतंत्रता संग्राम और गरीबों एवं दलितों के उत्थान में अमूल्य योगदान” के लिये मरणोपरांत भी भारत के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार, भारत रत्न (1999) से सम्मानित किया गया। उनका उद्देश्य मौजूदा समाज में बदलाव लाना था।
उनकी उपलब्धियां कई अनेक क्षेत्रों में विख्यात है। उनकी गाँधीवादी विचारधारा हम सभी के लिए प्रेरणास्त्रोत है। इसी तथ्य को ध्यान में रखते हुए आज हमारे फार्मेसी संस्थान में जयप्रकाश नारायण जी के जयंती के उपलक्ष्य में महिलाओं एवं गरीबों की सहायता हेतु तथा समाज कल्याण के उद्देश्य से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के उज्जवला योजना के तहत सभी राशन कार्डधारियों को कुछ जरुरी दस्तावेजों के साथ निःशुल्क गैस कनेक्शन के साथ-साथ भरा सिलेंडर, चूल्हा, पाइप, रेगुलेटर वितरण का कार्य किया जा रहा है, जिससे कि हजारों कि संख्या में आमजन लाभान्वित हो सकें। डॉ राहुल राज जी का पूर्वकाल से ही पहला उद्देश्य यही रहा है कि जनमानस को सुरक्षा और सहायता उपलब्ध कराना। उनका मानना है कि आज जिन मजदूरों और किसानों के श्रम के कारण ही हमारे घर का चूल्हा जल रहा है, तो उनके घर का चूल्हा जलवाना हमारी प्राथमिकता रहेगी।
इसी उद्देश्य से आज के कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।इस कार्यक्रम में रिविलगंज प्रखंड प्रमुख डॉ राहुल राज, पूर्व मंडल अध्यक्ष रविभूषण मिश्रा, आकाश सिंह, अमित सिंह, गुड्डू सिंह, राजकुमारी देवी, फुलेना महतो, राजा राम, दीपक यादव समेत कई अन्य कार्यकर्ताओं ने भी अपनी सहभागिता दर्ज की।।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- November 7, 2026छपराChhapra Job: सारण में सहायक कार्यकर्ता के 20 पदों पर होगी बहाली, 28 नवंबर तक करें आवेदन
- November 7, 2026छपराछपरा में दीपावली से पहले मिठाई दुकानों पर छापेमारी, 7 दुकानों से लिए गए सैंपल
- November 7, 2026क्राइमChhapra News: ट्रक में तहखाना बनाकर लाई जा रही थी 665 लीटर विदेशी शराब, मढ़ौरा में दो तस्कर गिरफ्तार
- November 7, 2026क्राइमChhapra Court News: भाभी की हत्या के मामले में देवर को आजीवन कारावास, आठ साल बाद आया अदालत का फैसला



