Chhapra News: छपरा में ई-रिक्शा और ट्रैक्टर की टक्कर में 2 की मौत, तीन घायल

छपरा। सारण जिले के रिविलगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-85 पर बुधवार को एक भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा मुकड़ेरा मोड़ से करीब 50 मीटर आगे हुआ, जहां तेज़ गति से आ रहे ट्रैक्टर ने एक टोटो को जोरदार टक्कर मार दी।
सोनपुर से नेपाल की सीमा वाल्मीकिनगर तक गंडक नदी का होगा व्यापक सर्वे
घटना की सूचना मिलते ही रिविलगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को छपरा सदर अस्पताल पहुंचाया। वहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टरों ने दो लोगों को मृत घोषित कर दिया। शेष तीन घायलों का इलाज अस्पताल में जारी है।
मृतकों की पहचान
- अरविंद राम (40 वर्ष), पिता स्व. कन्हैया राम, निवासी कचनार गांव, थाना रिविलगंज
- मुन्ना महतो (40 वर्ष), पिता हरि महतो, निवासी मगाईडीह गांव, थाना मुफ्फसिल
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सभी टोटो सवार मजदूरी के लिए जा रहे थे तभी टेकनिवास की दिशा से आ रही तेज़ रफ्तार ट्रैक्टर ने टोटो को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टोटो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और सभी सवार ज़मीन पर गिर पड़े।
सड़क पर चल रहे हैं सपने, सरकार में अटकी है रश्में, जयप्रभा सेतु की कहानी अनसुनी
पुलिस ने वाहनों को किया जब्त
घायलों को आनन-फानन में छपरा सदर अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने दो मजदूरों को मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष सुभाष कुमार पासवान ने बताया कि शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को जब्त कर लिया है, जबकि ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
1199CC के जोरदार इंजन और 22kmpl माइलेज के साथ मार्केट में भारी डिस्कॉउंड में Launch हुई Tata Blackbird SUV कार
घटना के बाद मृतकों के घरों में कोहराम मच गया है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों ने बताया कि दोनों मृतक मेहनत-मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। अचानक हुए इस हादसे से गांवों में शोक की लहर दौड़ गई है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 23, 2026Technologyमलेशिया में Airtel की रोमिंग फेल, पटना में कंपनी पर लगा ₹1.25 लाख का हर्जाना
- October 23, 2026छपरासारण में पटाखों की बिक्री पर सख्ती! ग्रीन पटाखों को ही मिल सकती है मंजूरी, रात 8 से 10 बजे तक आतिशबाजी
- October 23, 2026छपराChhapra Job Alert: छपरा में 3 नवंबर को लगेगा रोजगार मेला, 10वीं पास से बीटेक डिग्रीधारकों तक को मिलेगा मौका
- October 23, 2026छपरासारण शिक्षक चुनाव में जन सुराज प्रत्याशी आफाक अहमद पर FIR, आचार संहिता उल्लंघन का आरोप



