छपरा
सारण में बेखौफ़ चोरों ने पुलिस द्वारा जब्त ट्रक को कर दिया गायब, पुलिस महकमें में हड़कंप
छपरा। सोनपुर के रमना मैदान में पुलिस के निगरानी में रखे गए एक ट्रक को चोरों ने गायब कर दिया। इसे लेकर सोनपुर पुलिस महकमें में हड़कंप मचा हुआ है।
इस संबंध में सोनपुर थाना अध्यक्ष राजनंदन ने स्वयं के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कराई है। उन्होंने दर्ज प्राथमिकी में बताया है कि सोनपुर थाना परिसर के समीप जगह नहीं होने के कारण अवैध बालू लदा या दुर्घटना से संबंधित जब्त बाहन को रमना मैदान परिसर में ही रखा जाता है।
थाना अध्यक्ष ने बताया है कि मेरे थाना अध्यक्ष के पद पर पदस्थापित होने के पश्चात थाना मलखाना एवं जब्त सामान के सुरक्षा हेतु मेरे द्वारा रमना मैदान परिसर में रखे गए जब्त वाहनों के सुरक्षा निगरानी हेतु 3 गृह रक्षक वाहिनी को आदेश पत्र निर्गत किया गया था एवं मेरे द्वारा सतत रूप से चौकसी बरतने हेतु निर्देश भी दिया जाता रहा है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 31, 2026क़ृषिअब सुधा बूथ की तर्ज पर बने फ्रेश कैच कियोस्क पर मिलेंगी ताजी मछलियां
- October 31, 2026करियर – शिक्षाछपरा में STET परीक्षा को लेकर 500 गज के दायरे में निषेधाज्ञा लागू, साइबर कैफे और फोटो कॉपी दुकानें रहेंगी बंद
- October 31, 2026छपरासोनपुर मेले में जाम पर लगेगा ब्रेक! जेपी सेतु पर तीन शिफ्ट में पुलिस, 7 स्वास्थ्य शिविर 24 घंटे रहेंगे चालू
- October 30, 2026क्राइमसारण में पुजारी की गोली मारकर हत्या, सड़क किनारे मिला शव, FSL टीम को बुलाया गया



