
छपरा। सारण जिले के सोनपुर में स्थित प्रसिद्ध हरिहर नाथ मंदिर को भव्य स्वरूप देने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। काशी विश्वनाथ कॉरिडोर की तर्ज पर हरिहरनाथ कॉरिडोर का निर्माण लगभग 600 करोड़ रुपये की लागत से किया जाएगा। यह जानकारी बिहार सरकार के पर्यटन, कला, संस्कृति एवं युवा विभाग के मंत्री अरुण शंकर प्रसाद ने दी।
मंत्री ने कहा कि हरिहरनाथ कॉरिडोर को लेकर पर्यटन विभाग ने कार्य योजना तैयार कर ली है और निर्माण प्रक्रिया को जल्द प्रारम्भ कराया जाएगा। उन्होंने आश्वस्त किया कि तय समय-सीमा के भीतर इस पूरे प्रोजेक्ट को पूरा किया जाएगा।
जिलाधिकारी सारण अमन समीर ने हरिहरनाथ कॉरिडोर की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए बताया कि अधिकृत विशेषज्ञ एजेंसी द्वारा सर्वे का काम चल रहा है। सर्वे रिपोर्ट मिलने के बाद पूरे प्रोजेक्ट को समयबद्ध ढंग से धरातल पर उतारा जाएगा। उन्होंने कहा कि इस कॉरिडोर के बन जाने से न केवल धार्मिक पर्यटन को गति मिलेगी, बल्कि सोनपुर में विकास की नई संभावनाएँ भी खुलेंगी।
इस बीच कला संस्कृति एवं युवा विभाग, बिहार के तत्वावधान में जिला प्रशासन सारण द्वारा 1 – 2 दिसंबर को दो दिवसीय हरिहर महोत्सव का आयोजन सोनपुर स्थित बाबा हरिहर नाथ मंदिर परिसर में किया जा रहा है।
कार्यक्रम में वरीय पुलिस अधीक्षक सारण डॉ. कुमार आशीष, उप विकास आयुक्त यतेंद्र कुमार पाल, अपर समाहर्त्ता मुकेश कुमार, मंदिर प्रबंधन समिति के सदस्य समेत कई अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 15, 2026छपराछपरा में दुर्गापूजा पंडालों की होगी कड़ी निगरानी, CCTV, अलग प्रवेश-निकास और मजबूत बैरिकेडिंग अनिवार्य
- October 15, 2026छपराTraffic Chhapra: छपरा में दशहरा को लेकर बदलेगी यातायात व्यवस्था, 17 अक्टूबर से मूर्ति विसर्जन तक लागू रहेंगे प्रतिबंध
- October 14, 2026छपरासारण में शिक्षा विभाग में बड़ा खेल! फर्जी शिक्षकों के नाम पर 8.84 लाख का वेतन भुगतान, सात के खिलाफ नामजद FIR
- October 8, 2026छपरासारण में बाढ़ में ड्यूटी से गायब अफसर-कर्मियों पर गिरी गाज, प्रधान लिपिक निलंबित; FIR दर्ज करने का आदेश



