
छपरा। सारण जिले के परसा थाना क्षेत्र के अंजनी बाजार निवासी 60 वर्षीय गन्नी साह को अज्ञात अपराधियों द्वारा घर से बुलाकर गोलीयों से भून डाला।जिससे अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गई।मृतक व्यक्ति थाना क्षेत्र के श्रीरामपुर गांव से जाकर अंजनी में रहता था।
घटना के संबंध में बताया जाता है कि मृतक व्यक्ति तांत्रित का काम करता था।उसी बहाने दो अपराधी घर पहुँच पेट में दर्द होने की शिकायत कर देखने को कहा और घर से बहाना बनाकर बाहर निकाला और धानाधून तीन गोली मार कर हत्या कर दिया।
घटना के उपरांत परिजनों द्वारा उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परसा लाया गया।जहां चिकित्सक ने व्यक्ति का शरीर परीक्षण कर मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार सिंह पुलिस बल के साथ अस्पताल पहुँच पीड़ित परिजनों से घटना की जानकरी लिया।और शव को कब्जे में कर लिया।मौत की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया।मृतक अधेड़ की दो पत्नी तथा दो पुत्र का रो रो कर बुड़ा हाल था।थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना की तहकीकात किया जा रहा है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- July 8, 2026छपराRojagar Mela Chhapra: छपरा के 100 बेरोजगार युवकों को मिलेगी नौकरी, 25 हजार तक मिलेगा वेतन
- July 8, 2026करियर – शिक्षाबिहार में 101 अनुमंडलों में 720 बालक एवं 520 बालिका बेड की क्षमता वाले नए कन्या आवासीय विद्यालय खुलेंगे
- July 8, 2026क़ृषिMoti ki Kheti: तालाब से निकलेगा ‘सफेद सोना’, बिहार में मछली के साथ होगी मोती की खेती, 60% सब्सिडी देगी सरकार
- July 8, 2026छपराSaran News: रेलवे ओवरब्रिज पर दर्दनाक हादसा, डिवाइडर से टकराई बाइक, पुल से नीचे गिरकर युवक की मौत



