छपरा

सारण में शिक्षा विभाग में बड़ा खेल! फर्जी शिक्षकों के नाम पर 8.84 लाख का वेतन भुगतान, सात के खिलाफ नामजद FIR

प्रखंड लेखापाल-सह-डाटा एंट्री ऑपरेटर हिरासत में

छपरा। सारण जिले के शिक्षा विभाग में शिक्षकों के वेतन भुगतान की जांच के दौरान सरकारी राशि के कथित गबन और धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। नगरा प्रखंड में शिक्षकों के वेतन विपत्र तैयार करने और भुगतान की प्रक्रिया में अनियमितता के आरोपों के तहत लगभग 8 लाख 84 हजार 242.50 रुपये की सरकारी राशि के अनधिकृत अंतरण का मामला उजागर हुआ है। जिला पदाधिकारी के निर्देश पर सात नामजद अभियुक्तों समेत अन्य के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। वहीं, मामले में प्रखंड लेखापाल-सह-डाटा एंट्री ऑपरेटर राजीव कुमार को हिरासत में लिया गया है।

जाँच में उजागर हुई अनियमितता

जिला शिक्षा पदाधिकारी की स्थापना शाखा से संबंधित अभिलेखों के सत्यापन के दौरान यह मामला सामने आया। जांच में प्रथम दृष्टया कुछ शिक्षकों के नाम, UAN संख्या और बैंक खाते के विवरण का कथित रूप से अनुचित इस्तेमाल कर वेतन एवं अन्य मदों में सरकारी राशि के अंतरण की बात सामने आई है।

इन बैंक खातों में हुआ ट्रांसफर

जांच से संबंधित आवेदन के अनुसार, जनवरी 2025 से अक्टूबर 2026 के बीच आलोक प्रसाद के बैंक खाते में 5,77,869.50 रुपये, सौरभ कुमार के खाते में 1,04,958 रुपये और मनोरमा कुमारी के खाते में 2,01,415 रुपये के अंतरण का विवरण मिला है। इन भुगतानों और संबंधित अभिलेखों में विसंगतियों की जांच की जा रही है।

इस संबंध में जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, स्थापना ने खैरा थानाध्यक्ष को आवेदन देकर सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज करने और आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने का अनुरोध किया। विभाग ने सरकारी राशि के दुरुपयोग के मामले में नियमानुसार कार्रवाई की बात कही है। पुलिस जांच के बाद ही मामले में आरोपों की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Author Profile

Ganpat Aryan
Ganpat Aryan
वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।

Ganpat Aryan

वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।

Related Articles

Back to top button