सारण के रहने वाले एडवोकेट अभिनव का “लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स” में हुआ चयन

छपरा। सारण के रहने वाले एडवोकेट अभिनव का चयन विश्व प्रसिद्ध ”लंदन स्कूल ऑफ़ इकोनॉमिक्स” में हुआ है। एडवोकेट अभिनव सिंह कानून में स्नातकोत्तर की पढ़ाई के लिए लंदन जायेंगे। जहां अगले एक साल तक कानून की पढ़ाई करेंगे। मूलत सारण के रहनेवाले अभिनव, जयप्रकाश सिंह, आईजी पुलिस के सुपुत्र हैं। अभिनव शुरू से ही मेधावी छात्र रहे हैं।
उन्होंने दिल्ली पब्लिक स्कूल, आरकेपुरम्, नई दिल्ली से 12वीं किया है। वर्ष 2013 की क्लैट परीक्षा कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट में ऑल इंडिया 5वीं रैंक पाकर नेशनल लॉ स्कूल ऑफ इंडिया यूनिवर्सिटी, बंगलोर, जो देश का सर्वश्रेष्ठ लॉ स्कूल है, में 5 साल कानून की पढ़ाई की।
जिसके उपरान्त उन्हें वर्ष 2018 में बीए, एलएलबी अनर्स)की डिग्री मिली।2019 से 2021 तक सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश, न्यायमूर्ति अनिरुद्ध बोस के साथ उनके ”कानूनी-शोधकर्ता सह न्यायिक-सहायक” रिसर्च स्कॉलर कम ज्यूडिशियल असिस्टेंट के रूप में कार्य किया।
सितम्बर 2021 से अगस्त 2023 तक वे दिल्ली हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में अधिवक्ता के रूप में काम कर रहे थे। अब इन अनुभवों के साथ कानून में स्नातकोत्तर की पढ़ाई करने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स, लंदन गये हैं। एडवोकेट अभिनव की इस उपलब्धि पर पूरे सारण को गर्व है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
TrendingMarch 4, 2026Share Market Crash: शेयर बाजार में भूचाल, एक दिन में निवेशकों के 10 लाख करोड़ रुपये स्वाहा
देशMarch 4, 2026बिहार में सड़क पर कब्जा अब नहीं चलेगा! अवैध कब्जों पर चलेगा बुलडोजर
करियर – शिक्षाMarch 2, 2026Sainik School Result: छपरा के VIP स्कूल के 31 छात्रों ने सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा में सफलता का परचम लहराया
करियर – शिक्षाMarch 2, 2026Sainik School Entrance Exam: वुडबाइन के होनहारों ने छपरा का गौरव बढ़ाया, सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा में 21 छात्रों की ऐतिहासिक सफलता







