छपरा में बिजली विभाग की लापरवाही से बुझ गया इकलौता चिराग
छपरा। छपरा में बिजली के चपेट में आने से एक किशोर का मौत हो गया है। घटना जलालपुर थाना क्षेत्र के नूरनगर कांही गांव का है। मृतक की पहचान कांही टोला पर निवासी धर्मेंद्र शाह के 12 वर्षीय पुत्र कृष कुमार के रूप में हुआ है। मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक अपने माता पिता का इकलौता संतान था। घटना रविवार के दोपहर बाद का है जब किशोर खेलते खेलते बिजली के चपेट में आ गया। परिजनों का आरोप है कि बिजली विभाग के लापरवाही से किशोर की मौत हो गई है। पोल में बांधे गए सर्विस टार में बिजली प्रवाहित हो रही थी । जिसके चपेट में बच्चा आ गया। फ़िलहाल बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया गया है।
घटना के बारे में जानकारी देते हुए मृतक के पिता ने बताया कि रविवार होने के चलते स्कूल बंद था। जिससे सभी लड़के घर पर ही थे। दोपहर बाद सभी लड़के खेलने के लिए घर से निकले इसी दौरान पोल को सपोर्ट के लिए लगाए गए था के चपेट में मृतक कृष कुमार आ गया। अन्य बच्चों द्वारा हल्ला मचाये जाने पर आसपास केलोग दौड़े और ईलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जलालपुर में ले गए।।जहाँ से स्थिति गंभीर होने के बाद छपरा रेफर कर दिया गया। छपरा ईलाज के क्रम में मौत हो गई।
परिजनों का आरोप है कि पूर्व में भी तार में बिजली प्रवाहित होती रही है। जिसको लेकर बिजली विभाग में शिकायत भी दर्ज कराया गया है। लेकिन अभी तक कोई कार्यवाई नहीं हो सकी है।समय रहते तार की मरम्मत कर दी गई होती तो आज किशोर की जान बच सकती थी। बरसात होने के चलते पोल के सर्विस वायर में बिजली प्रवाहित हो रही थी। इकलौते लड़के के मौत के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 30, 2026क्राइमसारण में पुजारी की गोली मारकर हत्या, सड़क किनारे मिला शव, FSL टीम को बुलाया गया
- October 30, 2026छपरासारण समेत 10 जिलों के डीटीओ से जवाब तलब, परिवहन मंत्री ने डीटीओ को थमाया शो-कॉज
- October 30, 2026छपराछपरा में 3 नवंबर को लगेगा रोजगार मेला, 20 से 25 कंपनियां देंगी नौकरी का मौका
- October 29, 2026क्राइमसारण में ATM कार्ड बदलकर ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 4 ATM कार्ड और मोबाइल बरामद



