छपरा

छपरा नगर निगम समेत 9 नगर निकायों में सशक्त स्थायी समिति के चुनाव की तारिख घोषित

30 और 31 मई को होगा सशक्त स्थायी समिति का निर्वाचन

Sashakt Sthayi Samiti Election: सारण जिले के नगर निकायों में सशक्त स्थायी समिति के सदस्यों के निर्वाचन को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में मंगलवार को जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में निर्वाचन प्रक्रिया को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

सारण में बड़ा हादसा: सरयू नदी में डूबे 3 सगे भाई, दो को बचाया गया, एक लापता

बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने सभी नामित निर्वाची पदाधिकारियों को निर्वाचन प्रक्रिया के हर चरण की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नामांकन, स्क्रूटिनी, बैलेट पेपर की तैयारी, मतदान, मतगणना और शपथ ग्रहण की प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता एवं विधिसम्मत तरीके से कराई जाए।

9 नगर निकायों में होगा निर्वाचन

प्रशासन द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार सारण जिले के कुल 09 नगर निकायों में सशक्त स्थायी समिति के सदस्यों का निर्वाचन कराया जाएगा। हालांकि नगर परिषद सोनपुर को इससे अलग रखा गया है। छपरा नगर निगम में समिति के 07 पदों के लिए चुनाव होगा, जबकि अन्य नगर पंचायतों में 03-03 पदों के लिए निर्वाचन कराया जाएगा।

सारण में बाढ़ का खतरा! प्रशासन ने शुरू की बड़ी तैयारी, जानिए क्या-क्या इंतजाम हुए

वीडियोग्राफी और सुरक्षा व्यवस्था के निर्देश

जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने निर्वाचन प्रक्रिया की संपूर्ण वीडियोग्राफी कराने का निर्देश दिया, ताकि पूरी प्रक्रिया पारदर्शी बनी रहे।

इसके साथ ही मतदान स्थलों पर विधि-व्यवस्था बनाए रखने, आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा निर्वाचन कार्य में लगाए गए कर्मियों को पूरी सतर्कता के साथ कार्य करने का निर्देश दिया गया।

बैठक में अपर समाहर्त्ता, अपर समाहर्त्ता विधि-व्यवस्था, नगर आयुक्त, जिला पंचायत राज पदाधिकारी एवं अनुमंडल पदाधिकारी सदर उपस्थित रहे। वहीं सभी अनुमंडल पदाधिकारी, नगर कार्यपालक पदाधिकारी एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े।

नगर निकायवार निर्वाचन कार्यक्रम

30 मई 2026 को होने वाले निर्वाचन

नगर निकायनिर्वाचन स्थल
नगर पंचायत रिविलगंजनगर पंचायत सभागार भवन, रिविलगंज
नगर पंचायत मांझीप्रखंड सभागार भवन, मांझी
नगर पंचायत एकमा बाजारनगर पंचायत सभागार भवन, एकमा
नगर पंचायत कोपाप्रखंड सभागार भवन, जलालपुर
नगर पंचायत मढ़ौराप्रखंड सभागार भवन, मढ़ौरा

31 मई 2026 को होने वाले निर्वाचन

नगर निकायनिर्वाचन स्थल
नगर पंचायत परसा बाजारसत्याग्रह भवन, प्रखंड परिसर, परसा
नगर पंचायत दिघवाराप्रखंड सभागार भवन, दिघवारा
नगर पंचायत मशरकमनरेगा भवन, प्रखंड परिसर, मशरक
छपरा नगर निगमजिला परिषद सभागार भवन

निर्वाचन प्रक्रिया का समय

प्रक्रियासमय
नामांकनसुबह 08:00 बजे से 10:00 बजे तक
मतदान संबंधी तैयारी10:00 बजे से 12:00 बजे तक
मतदान12:00 बजे से 02:00 बजे तक
मतगणना02:00 बजे से 03:00 बजे तक
शपथ ग्रहण03:00 बजे से 04:00 बजे तक

Author Profile

Ganpat Aryan
Ganpat Aryan
वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।

Ganpat Aryan

वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।

Related Articles

Back to top button