अब दिव्यांगजनों के लिए पटना में चलेंगी 14 स्पेशल बसें, सीढियों की जगह होगा रैंप
दिव्यांगजनों और बुजुर्गों की सुविधा के लिए विशेष बसें

पटना। महिलाओं के लिए पिंक बस सेवा शुरू करने के बाद अब बिहार सरकार दिव्यांगजनों और बुजुर्गों की सुविधा के लिए विशेष बसें चलाने जा रही है। परिवहन विभाग 6 करोड़ 70 लाख रुपये की लागत से 14 सीएनजी आधारित लो-फ्लोर बसें खरीद रहा है, जिन्हें पहले पटना जिले में संचालित किया जाएगा।
इन बसों में दिव्यांगजनों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए कई खास सुविधाएं दी गई हैं। सीढ़ियों की जगह रैंप होगा, जिससे व्हीलचेयर वाले यात्री आसानी से बस में चढ़-उतर सकें। साथ ही व्हीलचेयर रखने की अलग व्यवस्था, कम ऊंचाई वाली सीटें, हैंडरेल, ऑडियो अलर्ट सिस्टम जैसी सुविधाएं भी होंगी।
राज्य में 23 लाख दिव्यांगजन
बिहार में दिव्यांगजनों की संख्या लगभग 23 लाख से अधिक है। फिलहाल बिहार राज्य पथ परिवहन निगम (बीएसआरटीसी) की सभी बसों में उनके लिए सीटें आरक्षित हैं, लेकिन सामान्य बसों में यात्रा करते समय उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
इन विशेष बसों के शुरू होने से दिव्यांगों और बुजुर्गों को यात्रा में काफी राहत मिलेगी।
निगम के अनुसार, बसों का ऑर्डर जेम पोर्टल के माध्यम से दे दिया गया है। चार महीने के अंदर बसें डिलीवर हो जाएंगी। बसों के किराए और रूट का फैसला डिलीवरी के बाद किया जाएगा।
शुरुआत पटना जिले से होगी, बाद में इन्हें राज्य के अन्य जिलों में भी चलाया जाएगा। यह पहल दिव्यांगजनों को सम्मानजनक व सुगम यात्रा सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम होगी।
Author Profile

- अंकिता कुमारी पत्रकारिता की छात्रा हैं। वर्तमान में वह संजीवनी समाचार डॉट कॉम के साथ इंटर्नशिप कर रही हैं और समाचार लेखन व फील्ड रिपोर्टिंग में सक्रिय रूप से जुड़ी हुई है।
Latest entries
पटनाMay 16, 2026अब बालगृह के बच्चे भी बनेंगे होटल मैनेजर और उद्यमी, 14 क्षेत्रों में मिलेगा फ्री प्रशिक्षण
पटनाMay 16, 2026अब दिव्यांगजनों के लिए पटना में चलेंगी 14 स्पेशल बसें, सीढियों की जगह होगा रैंप
पटनाMay 16, 2026अब किसानों को ईख मित्र ऐप से मिलेगी गन्ना खेती की जानकारी
क़ृषिMay 14, 2026Vegetable sales center: दूध के बाद अब सब्जी में भी ‘सुधा मॉडल’, किसानों के लिए सरकार की नई पहल







