BPSC का बड़ा एक्शन: AEDO पेपर लीक मामले में बायोमैट्रिक एजेंसी ब्लैकलिस्ट, बैंक गारंटी जब्त
BPSC ने मांगा जवाब, नहीं मिला संतोषजनक उत्तर

BPSC AEDO Paper Leake: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी (AEDO) परीक्षा में गड़बड़ी और पेपर लीक के आरोपों पर कड़ा रुख अपनाते हुए बायोमैट्रिक सेवा प्रदाता एजेंसी M/s Sai Educare Pvt. Ltd. को तत्काल प्रभाव से ब्लैकलिस्ट कर दिया है।
साथ ही एजेंसी की बैंक गारंटी राशि भी जब्त कर ली गई है। यह फैसला उस जांच रिपोर्ट के आधार पर लिया गया, जिसमें परीक्षा के दौरान नियमों के साथ बड़े पैमाने पर खिलवाड़ की बात सामने आई थी।
कब और कहां हुई थी परीक्षा
यह परीक्षा 14 अप्रैल से 21 अप्रैल के बीच मुंगेर, नालंदा और समस्तीपुर समेत बिहार के कई जिलों में आयोजित की गई थी। परीक्षा शुरू होते ही कई केंद्रों से कदाचार और अनियमितता की शिकायतें सामने आने लगीं, जिसके बाद आयोग ने जांच के आदेश दिए।
जांच में हुआ खुलासा एजेंसी ने बदल दिए कर्मचारी
जांच में सामने आया कि आयोग की तय सूची के अनुसार जिन कर्मचारियों की परीक्षा केंद्रों पर ड्यूटी लगनी थी, उनकी जगह एजेंसी ने अपने स्तर पर मनमाने तरीके से दूसरे लोगों को तैनात कर दिया। आरोप है कि इसी हेरफेर के जरिए परीक्षा प्रक्रिया को प्रभावित करने और गड़बड़ी कराने की कोशिश की गई। इस मामले में कई जिलों में प्राथमिकी (FIR) भी दर्ज कराई गई।
नहीं मिला संतोषजनक उत्तर
BPSC ने पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए एजेंसी से कई बार स्पष्टीकरण मांगा। शिकायतों, FIR और जांच रिपोर्ट के आधार पर एजेंसी की भूमिका की गहन पड़ताल की गई। हालांकि, एजेंसी का जवाब आयोग को संतोषजनक नहीं लगा और जांच में नियमों के उल्लंघन की पुष्टि हो गई।
BPSC का कड़ा फैसला
तमाम तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर BPSC ने M/s Sai Educare Pvt. Ltd. को तत्काल प्रभाव से प्रतिबंधित करते हुए ब्लैकलिस्ट कर दिया। अब यह एजेंसी आयोग के किसी भी भविष्य के कार्य में शामिल नहीं हो सकेगी। साथ ही एजेंसी की जमा बैंक गारंटी राशि भी जब्त कर ली गई है।
Author Profile

Latest entries
छपराMay 2, 2026अब सरकारी दफ्तरों का नहीं काटना पड़ेगा चक्कर, पंचायतों में एक साथ मिलेगा सरकारी समस्याओं का समाधान
करियर – शिक्षाMay 2, 2026BPSC का बड़ा एक्शन: AEDO पेपर लीक मामले में बायोमैट्रिक एजेंसी ब्लैकलिस्ट, बैंक गारंटी जब्त
छपराMay 1, 2026मजदूर दिवस पर न्याय की हुंकार: “सशक्त मजदूर, सशक्त राष्ट्र” का संकल्प
करियर – शिक्षाApril 30, 2026Chhapra Rojagar Mela: छपरा के बेरोजगार युवाओं के लिए बड़ा मौका, बजाज संस में 83 पदों पर वैकेंसी



