खादी बनेगी त्योहारों की पहली पसंद: मॉल्स और ऑनलाइन शॉपिंग पर मिल रही है 50% छूट
पटना-मुजफ्फरपुर मॉल और www.biharkhadi.com से करें ख़रीदारी

पटना। दशहरा, दीपावली, गांधी जयंती और छठ जैसे विशेष अवसरों पर बिहार की खादी उपभोक्ताओं के लिए शानदार तोहफ़ा लेकर आई है। खादी मॉल, पटना और मुजफ्फरपुर में ग्राहकों को खादी उत्पादों पर 50 प्रतिशत तक की छूट का आकर्षक ऑफर दिया जा रहा है। इच्छुक उपभोक्ता बिहार खादी की आधिकारिक वेबसाइट www.biharkhadi.com से भी ऑनलाइन ख़रीदारी कर सकते हैं। यह ऑफर 31 अक्टूबर तक मान्य रहेगा।
पारंपरिक उत्पाद आधे दाम पर
मिली जानकारी के अनुसार इस ऑफर के अंतर्गत भागलपुरी तसर सिल्क, सुजनी कला की साड़ियां, कॉटन साड़ियां, खादी कॉटन, भागलपुरी सिल्क, मधुबनी व बाटिक कला की साड़ियां, खादी कुर्ता-सेट, कुर्ता, चादर, पर्दे और अन्य खादी उत्पाद उपलब्ध हैं। भागलपुरी तसर और सुजनी कला न केवल बिहार की परंपरागत पहचान हैं, बल्कि देश-विदेश के बाजारों में भी इनकी बड़ी मांग रहती है।
गांधी जयंती पर विशेष महत्व
गांधी जयंती पर यह ऑफर और भी अहम हो जाता है। महात्मा गांधी द्वारा आत्मनिर्भरता और स्वदेशी का प्रतीक मानी जाने वाली खादी आज भी भारतीय संस्कृति और परंपरा की धरोहर है। वहीं, दशहरा और दीपावली के मौके पर लोग घरों की सजावट और नए वस्त्र ख़रीदने की परंपरा निभाते हैं। ऐसे में खादी के आकर्षक और छूट वाले उत्पाद उपभोक्ताओं की पहली पसंद बन सकते हैं।
छठ महापर्व के लिए खास तैयारी
छठ महापर्व के दौरान महिलाओं और परिवारों द्वारा पारंपरिक साड़ियां और वस्त्रों की ख़रीदारी में खासा उत्साह देखा जाता है। इसीलिए खादी मॉल ने इस पर्व सीजन में बड़े पैमाने पर छूट देने का निर्णय लिया है।
बुनकरों और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को लाभ
खादी विभाग का मानना है कि इस तरह की योजनाओं से जहां उपभोक्ता किफायती दाम पर पारंपरिक उत्पाद हासिल कर पाते हैं, वहीं बुनकरों और शिल्पकारों को भी सीधा फायदा होता है। खादी उत्पादों की मांग बढ़ने से स्थानीय कारीगरों की आय में वृद्धि होती है और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलती है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 15, 2026छपराछपरा में दुर्गापूजा पंडालों की होगी कड़ी निगरानी, CCTV, अलग प्रवेश-निकास और मजबूत बैरिकेडिंग अनिवार्य
- October 15, 2026छपराTraffic Chhapra: छपरा में दशहरा को लेकर बदलेगी यातायात व्यवस्था, 17 अक्टूबर से मूर्ति विसर्जन तक लागू रहेंगे प्रतिबंध
- October 14, 2026छपरासारण में शिक्षा विभाग में बड़ा खेल! फर्जी शिक्षकों के नाम पर 8.84 लाख का वेतन भुगतान, सात के खिलाफ नामजद FIR
- October 8, 2026छपरासारण में बाढ़ में ड्यूटी से गायब अफसर-कर्मियों पर गिरी गाज, प्रधान लिपिक निलंबित; FIR दर्ज करने का आदेश



