अब वर्दी में रील बनाने वाले पुलिसकर्मियों की खैर नहीं! 40 पुलिसकर्मी चिन्हित, होगी कार्रवाई
वर्दी में रील बनाना एसओपी का उल्लंघन, सभी जिलों को इसका पालन कराने का निर्देश

पटना। किसी भी पुलिस कर्मी को वर्दी पहनकर या ड्यूटी के दौरान रील बनाने की अनुमति नहीं है। इससे संबंधित जारी मानक संचालन प्रक्रिया (एओपी) का पालन हर हाल में सभी पुलिस कर्मियों को करना अनिवार्य होगा। इसका उल्लंघन करने वाले पुलिस वालों पर कार्रवाई होगी। इसे लेकर पुलिस मुख्यालय के (सोशल मीडिया सेंटर) के स्तर से एक सख्त दिशा-निर्देश वाला पत्र जारी किया गया है। सहायक पुलिस महानिरीक्षक (कल्याण) के स्तर से सभी जिलों के वरीय पुलिस अधीक्षक या पुलिस अधीक्षक रेल इकाई समेत सभी को भेजा गया है।
SOP उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई के निर्देश
इस पत्र में स्पष्टतौर पर उल्लेख किया गया है कि सोशल मीडिया के उपयोग को लेकर मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) जारी किया गया है। बावजूद इसके कई पुलिस कर्मी ऐसा करते पाए गए हैं। ऐसे पदाधिकारियों या कर्मियों के खिलाफ नियमानुकूल उचित कार्रवाई करने के लिए सभी जिलों को सख्त निर्देश दिया गया है। साथ ही सभी स्तर के पुलिस कर्मियों से एसओपी प्रक्रिया का अनुपालन कराने के लिए भी कहा गया है।
40 पुलिसकर्मी चिन्हित, सूची जिलों को भेजी गई
पुलिस मुख्यालय के सोशल मीडिया सेंटर की तरफ से मॉनीटरिंग में अब तक जो भी पुलिस पदाधिकारी या कर्मी ऐसा करते पाए गए हैं, उनकी पूरी सूची भी इस पत्र के साथ सभी जिलों को भेजी गई है। ऐसे कर्मियों की संख्या लगभग 40 है। इसमें पटना जिला से सर्वाधिक 10 के आसपास पुलिस कर्मी शामिल हैं। इसमें सिपाही से लेकर दारोगा तक के पदाधिकारी मौजूद हैं। सर्वाधिक संख्या महिला सिपाहियों की है। इसका अनुपालन सभी जिलों को पूरी शिद्दत से कराने के लिए कहा गया है।
Author Profile

- अंकिता कुमारी पत्रकारिता की छात्रा हैं। वर्तमान में वह संजीवनी समाचार डॉट कॉम के साथ इंटर्नशिप कर रही हैं और समाचार लेखन व फील्ड रिपोर्टिंग में सक्रिय रूप से जुड़ी हुई है।
Latest entries
छपराApril 22, 2026सोनपुर के बाबा हरिहरनाथ मंदिर का होगा भव्य कायाकल्प, 680 करोड़ की योजना को कैबिनेट मंजूरी
पटनाApril 22, 2026राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय बाजार में बढ़ी बिहार के मछलियों की मांग, 39 हजार टन मछलियों का निर्यात
TrendingApril 22, 2026छपरा और सोनपुर समेत 11 सैटेलाइट टॉउनशिप होंगे विकसित, 2027 तक जमीन की खरीद-बिक्री पर रोक
पटनाApril 22, 2026अब वर्दी में रील बनाने वाले पुलिसकर्मियों की खैर नहीं! 40 पुलिसकर्मी चिन्हित, होगी कार्रवाई







