Summer Special Train: छपरा-मशरक के रास्ते गोमतीनगर से कोलकता के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन
विशेष ट्रेन से यूपी-बिहार होते हुए कोलकाता का सफर आसान
छपरा। गर्मी के मौसम में बढ़ती यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए एक अहम कदम उठाया है। इसी कड़ी में 05064/05063 गोमती नगर–कोलकाता–गोमती नगर वाया कप्तानगंज, थावे ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन का संचालन करने का निर्णय लिया गया है। यह विशेष ट्रेन सीमित अवधि के लिए चलाई जा रही है, जिससे यात्रियों को कंफर्टेबल और सुगम यात्रा का विकल्प मिल सके।
दो फेरों के लिए चलेगी यह ट्रेन
रेलवे द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, गाड़ी संख्या 05064 गोमती नगर–कोलकाता ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन 22 एवं 29 अप्रैल 2026 (बुधवार) को गोमती नगर रेलवे स्टेशन से सुबह 08:40 बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन गोंडा, बस्ती, गोरखपुर, कप्तानगंज, पडरौना, तमकुही रोड, थावे, मशरख, मढ़ौरा, हाजीपुर समेत कई प्रमुख स्टेशनों से होते हुए अगले दिन दोपहर 13:10 बजे कोलकाता रेलवे स्टेशन पहुँचेगी।
वापसी में गाड़ी संख्या 05063 कोलकाता–गोमती नगर ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन 23 एवं 30 अप्रैल 2026 (गुरुवार) को कोलकाता से दोपहर 15:20 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन समान मार्ग से गुजरते हुए अगले दिन शाम 18:30 बजे गोमती नगर पहुँचेगी।
यात्रियों को मिलेगी राहत
इस विशेष ट्रेन के संचालन से उत्तर प्रदेश, बिहार और पश्चिम बंगाल के यात्रियों को काफी राहत मिलने की उम्मीद है, खासकर उन लोगों को जो गर्मी की छुट्टियों में अपने घर या पर्यटन स्थलों की ओर यात्रा करते हैं।
कोच संरचना की बात करें तो, इस ट्रेन में यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कुल 19 कोच लगाए गए हैं।
- सामान्य द्वितीय श्रेणी के 08 कोच
- शयनयान (Sleeper) श्रेणी के 07 कोच
- वातानुकूलित तृतीय श्रेणी (AC 3 Tier) के 02 कोच
- तथा एसएलआरडी (गार्ड व लगेज) के 02 कोच शामिल हैं
रेलवे प्रशासन का कहना है कि इस विशेष ट्रेन के संचालन से नियमित ट्रेनों पर दबाव कम होगा और यात्रियों को कन्फर्म टिकट मिलने में भी सहूलियत होगी। कुल मिलाकर गर्मी के इस सीजन में यह स्पेशल ट्रेन यात्रियों के लिए एक बड़ी राहत साबित होने जा रही है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 31, 2026क़ृषिअब सुधा बूथ की तर्ज पर बने फ्रेश कैच कियोस्क पर मिलेंगी ताजी मछलियां
- October 31, 2026करियर – शिक्षाछपरा में STET परीक्षा को लेकर 500 गज के दायरे में निषेधाज्ञा लागू, साइबर कैफे और फोटो कॉपी दुकानें रहेंगी बंद
- October 31, 2026छपरासोनपुर मेले में जाम पर लगेगा ब्रेक! जेपी सेतु पर तीन शिफ्ट में पुलिस, 7 स्वास्थ्य शिविर 24 घंटे रहेंगे चालू
- October 30, 2026क्राइमसारण में पुजारी की गोली मारकर हत्या, सड़क किनारे मिला शव, FSL टीम को बुलाया गया



