सारण की बेटी धन्नु कुमारी बनीं ऑफिस सुपरिटेंडेंट, SSC CGL में लहराया परचम
6591वीं रैंक प्राप्त कर ऑफिस सुपरिटेंडेंट का पद हासिल किया

छपरा। सारण जिले के जलालपुर प्रखंड अंतर्गत दुबौलिया गांव की रहने वाली धन्नु कुमारी ने अपनी मेहनत और लगन के दम पर बड़ी सफलता हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है।
धन्नु कुमारी, ललन दुबे और फूल कुमारी देवी की पुत्री हैं, जिन्होंने SSC CGL परीक्षा में 6591वीं रैंक प्राप्त कर ऑफिस सुपरिटेंडेंट का पद हासिल किया है।
धन्नु कुमारी की इस उपलब्धि से पूरे गांव और क्षेत्र में खुशी का माहौल है। परिजनों और ग्रामीणों ने इसे गर्व का क्षण बताया है।
खास बात यह है कि धन्नु कुमारी पहले से ही सिलीगुड़ी में CPWD (केंद्रीय लोक निर्माण विभाग) में एलडीसी (लोअर डिवीजन क्लर्क) के पद पर कार्यरत हैं।
सीमित संसाधनों के बावजूद धन्नु कुमारी ने कठिन परिश्रम और दृढ़ संकल्प के बल पर यह मुकाम हासिल किया है। उनकी सफलता क्षेत्र के अन्य युवाओं, खासकर लड़कियों के लिए प्रेरणास्रोत बन गई है।
Author Profile

- अंकिता कुमारी पत्रकारिता की छात्रा हैं। वर्तमान में वह संजीवनी समाचार डॉट कॉम के साथ इंटर्नशिप कर रही हैं और समाचार लेखन व फील्ड रिपोर्टिंग में सक्रिय रूप से जुड़ी हुई है।
Latest entries
छपराApril 10, 2026सारण की बेटी धन्नु कुमारी बनीं ऑफिस सुपरिटेंडेंट, SSC CGL में लहराया परचम
Railway UpdateApril 8, 2026Train Ticket Checking: छपरा-सीवान रेलखंड पर टिकट चेकिंग अभियान में बिना टिकट 103 यात्री पकड़े गए
पटनाApril 8, 2026HSRP Number Plate: अब बिना HSRP नंबर के नहीं चलेगी गाड़ी! एक महीने का अल्टीमेटम, वरना भारी जुर्माना
पटनाApril 8, 2026Jamin Survey: बिहार में टोपोलैण्ड जमीन का होगा सर्वे, हर इंच जमीन का होगा हिसाब!







