Railway Update

Train Updates: छपरा के रास्ते चलने वाली लिच्छवी एक्सप्रेस समेत 3 ट्रेनों का मार्ग बदला, कई ट्रेनों का परिचालन रद्द

रेलवे ने कई ट्रेनों के समय में किया परिवर्तन

छपरा। रेलवे प्रशासन द्वारा वाराणसी मंडल के औंड़िहार–भटनी रेल खंड पर स्थित लार रोड, सलेमपुर और पिवकोल स्टेशनों के बीच पैच डबलिंग का कार्य कराया जा रहा है।

इस कार्य के लिए प्री-नॉन इंटरलॉकिंग और नॉन इंटरलॉकिंग का काम किया जाएगा। इसके चलते 13 से 25 मार्च 2026 तक कई ट्रेनों को निरस्त, मार्ग परिवर्तित, शॉर्ट टर्मिनेशन/ओरिजिनेशन और समय में बदलाव किया गया है।

रेलवे के अनुसार कार्य पूरा होने के बाद इस खंड का 25 मार्च 2026 को रेल संरक्षा आयुक्त, पूर्वोत्तर परिमंडल द्वारा संरक्षा परीक्षण भी किया जाएगा।

कई ट्रेनें रहेंगी निरस्त

इस दौरान गोरखपुर कैंट रेलवे स्टेशन और वाराणसी सिटी के बीच चलने वाली 15129/15130 गोरखपुर कैंट–वाराणसी सिटी एक्सप्रेस 13 से 25 मार्च तक निरस्त रहेगी।

इसी तरह 55123 भटनी–बरहज बाजार सवारी गाड़ी, 55126 बरहज बाजार–सलेमपुर सवारी गाड़ी, 55125/55124 सलेमपुर–बरहज बाजार–भटनी सवारी गाड़ी, 55127/55128 सलेमपुर–बरहज बाजार–सलेमपुर सवारी गाड़ी तथा 55129/55130 भटनी–बरहज बाजार–भटनी सवारी गाड़ी भी 13 से 25 मार्च तक निरस्त रहेंगी।

इसके अलावा 15103 गोरखपुर–बनारस एक्सप्रेस 23 से 25 मार्च तक और 15104 बनारस–गोरखपुर एक्सप्रेस 24 से 26 मार्च तक निरस्त रहेगी।

कई ट्रेनों का बदला गया मार्ग

सीतामढ़ी से 18 से 25 मार्च तक चलने वाली 14005 सीतामढ़ी–आनंद विहार टर्मिनस एक्सप्रेस अब अपने निर्धारित मार्ग छपरा–भटनी–मऊ के बजाय छपरा–फेफना–इंदारा–मऊ मार्ग से चलाई जाएगी।

इसके कारण इस ट्रेन का ठहराव एकमा, चैनवा, दुरौंधा, सीवान, जीरादेई, मैरवा, भाटपार रानी, भटनी, सलेमपुर और बेलथरा रोड स्टेशनों पर नहीं होगा।

इसी प्रकार 22 से 24 मार्च तक चलने वाली 14006 आनंद विहार टर्मिनस–सीतामढ़ी एक्सप्रेस भी मऊ–इंदारा–फेफना–छपरा मार्ग से संचालित होगी।

इसके अलावा 23 मार्च को चलने वाली 11060 छपरा जंक्शन–लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस भी बदले हुए मार्ग से चलाई जाएगी, जिससे सीवान, मैरवा, भटनी, सलेमपुर और बेलथरा रोड स्टेशनों पर इसका ठहराव नहीं होगा।

23 से 25 मार्च तक चलने वाली 55101 छपरा कचहरी–मऊ सवारी गाड़ी भी परिवर्तित मार्ग से संचालित की जाएगी।

कई ट्रेनों का शॉर्ट टर्मिनेशन/ओरिजिनेशन

12 से 25 मार्च तक चलने वाली 55138 बनारस–भटनी सवारी गाड़ी अब भटनी के स्थान पर मऊ जंक्शन तक ही जाएगी। वहीं 55137 भटनी–वाराणसी सिटी सवारी गाड़ी मऊ से चलाई जाएगी।

इसके अलावा 19489 अहमदाबाद–गोरखपुर एक्सप्रेस, 19490 गोरखपुर–अहमदाबाद एक्सप्रेस, 19091 बांद्रा टर्मिनस–गोरखपुर एक्सप्रेस, 19492 गोरखपुर–बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस और 12165/12166 लोकमान्य तिलक टर्मिनस–गोरखपुर एक्सप्रेस जैसी कई ट्रेनों का संचालन मऊ तक सीमित रहेगा।

इसी तरह 15008 लखनऊ जंक्शन–वाराणसी सिटी एक्सप्रेस गोरखपुर तक ही जाएगी, जबकि 15007 वाराणसी सिटी–लखनऊ जंक्शन एक्सप्रेस गोरखपुर से चलाई जाएगी।

कुछ ट्रेनों का समय भी बदला

रेलवे प्रशासन के अनुसार कुछ ट्रेनों को मार्ग में नियंत्रित कर चलाया जाएगा। अहमदाबाद–गोरखपुर एक्सप्रेस को 12 से 17 मार्च तक 15 मिनट नियंत्रित कर चलाया जाएगा। वहीं 16 मार्च को चलने वाली बांद्रा टर्मिनस–गोरखपुर एक्सप्रेस भी 15 मिनट नियंत्रित रहेगी।

इसके अलावा 14 मार्च को चलने वाली मालतीपाटपुर–गोमतीनगर विशेष ट्रेन को आवश्यकता पड़ने पर 120 मिनट तक नियंत्रित किया जा सकता है। जबकि 16 मार्च को चलने वाली गोरखपुर–शालीमार एक्सप्रेस को 150 मिनट पुनर्निर्धारित कर चलाया जाएगा।

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें, ताकि किसी तरह की असुविधा से बचा जा सके।

Author Profile

Ankita Kumari
Ankita Kumari
अंकिता कुमारी पत्रकारिता की छात्रा हैं। वर्तमान में वह संजीवनी समाचार डॉट कॉम के साथ इंटर्नशिप कर रही हैं और समाचार लेखन व फील्ड रिपोर्टिंग में सक्रिय रूप से जुड़ी हुई है।

Ankita Kumari

अंकिता कुमारी पत्रकारिता की छात्रा हैं। वर्तमान में वह संजीवनी समाचार डॉट कॉम के साथ इंटर्नशिप कर रही हैं और समाचार लेखन व फील्ड रिपोर्टिंग में सक्रिय रूप से जुड़ी हुई है।

Related Articles

Back to top button