यात्रियों को बड़ी राहत! सूरत-छपरा स्पेशल ट्रेन की अवधि बढ़ी, बढ़ाए गए कोच
भीड़ से राहत देने को रेलवे एक्टिव

छपरा। यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन ने सूरत–छपरा स्पेशल ट्रेनों के संचालन अवधि में विस्तार करने के साथ-साथ उनकी रेक संरचना में भी महत्वपूर्ण बदलाव किया है।
ट्रेन संचालन अवधि में विस्तार
रेलवे द्वारा जारी सूचना के अनुसार, गाड़ी संख्या 09065 सूरत–छपरा विशेष ट्रेन का संचालन अब 29 जून 2026 तक जारी रहेगा। वहीं, गाड़ी संख्या 09066 छपरा–सूरत विशेष ट्रेन का संचालन 01 जुलाई 2026 तक बढ़ा दिया गया है।
रेक संरचना में किया गया बदलाव
रेलवे प्रशासन ने बताया कि बढ़ती यात्री संख्या को ध्यान में रखते हुए विस्तारित अवधि में इस ट्रेन की रेक संरचना को भी संशोधित किया गया है। अब इस ट्रेन में कुल 24 कोच लगाए जाएंगे, जिसमें
• वातानुकूलित तृतीय श्रेणी (AC-3) के 10 कोच,
• शयनयान (स्लीपर) के 10 कोच,
• साधारण द्वितीय श्रेणी के 2 कोच,
• तथा एसएलआरडी (गार्ड एवं पार्सल यान) के 2 कोच शामिल होंगे।
यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत
रेलवे के इस निर्णय से बिहार और गुजरात के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को काफी राहत मिलने की उम्मीद है, खासकर गर्मी और छुट्टियों के मौसम में होने वाली भीड़ को देखते हुए यह कदम बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
Author Profile

- अंकिता कुमारी पत्रकारिता की छात्रा हैं। वर्तमान में वह संजीवनी समाचार डॉट कॉम के साथ इंटर्नशिप कर रही हैं और समाचार लेखन व फील्ड रिपोर्टिंग में सक्रिय रूप से जुड़ी हुई है।
Latest entries
बिहारApril 13, 2026JDU विधायक पप्पू पांडेय के ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी, गिरफ्तारी से पहले ही फरार
पटनाApril 12, 2026बिहार के गांवों में बिना LPG सिलेंडर के चूल्हा जलेगा, गोबर से मिलेगी गैस!
पटनाApril 11, 2026UP में भी बेतिया राज संपत्तियों पर सख्त नियंत्रण, नई नियमावली से विवाद निपटान होगा आसान
पटनाApril 11, 2026बिहार के 38 जिलों में 26,031 जेब्रा क्रॉसिंग का निर्माण, ग्रामीण सड़कों पर बढ़ी सुरक्षा







