भीख मांगने वालों की सर्वे कराएगी बिहार सरकार, मोबाइल एप में दर्ज होगा आंकड़ा
स्माइल योजना के तहत होगा सर्वे

पटना: भिक्षावृत्ति मुक्त बिहार के लक्ष्य को लेकर Social Welfare Department Bihar ने राज्यव्यापी सर्वे अभियान की शुरुआत की है। ‘मुख्यमंत्री भिक्षावृत्ति निवारण योजना’ और ‘स्माइल योजना’ के तहत भिक्षावृत्ति में संलिप्त लोगों की अद्यतन गणना और पहचान सुनिश्चित की जाएगी। यह सर्वे राज्य के सभी 38 जिलों में एक महीने के भीतर पूरा किया जाएगा।
मोबाइल ऐप और हार्ड कॉपी दोनों माध्यम
सर्वेक्षण के दौरान सार्वजनिक स्थानों जैसे मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारा, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और प्रमुख चौक-चौराहों पर डेटा संग्रह किया जाएगा। आंकड़े मोबाइल ऐप और हार्ड कॉपी दोनों माध्यमों से दर्ज होंगे।
सचिव वंदना प्रेयषी ने कहा कि सटीक और अद्यतन डेटा से ही पुनर्वास योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू किया जा सकेगा। वहीं मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी योगेश कुमार सागर ने बताया कि सर्वेक्षकों को विशेष प्रशिक्षण दिया गया है।
पुनर्वास और स्वरोजगार पर जोर
सर्वे में चिन्हित महिला, पुरुष, बच्चे और ट्रांसजेंडर व्यक्तियों को सरकारी योजनाओं से जोड़ा जाएगा। उन्हें पुनर्वास, कौशल प्रशिक्षण और स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे। कार्यक्रम में सभी जिलों के संबंधित अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े।
Author Profile

- अंकिता कुमारी पत्रकारिता की छात्रा हैं। वर्तमान में वह संजीवनी समाचार डॉट कॉम के साथ इंटर्नशिप कर रही हैं और समाचार लेखन व फील्ड रिपोर्टिंग में सक्रिय रूप से जुड़ी हुई है।
Latest entries
SiwanMay 4, 2026ओसामा शहाब के ठिकानों पर पुलिस की बड़ी छापेमारी, जमीन विवाद और फायरिंग केस में एक्शन तेज
छपराMay 2, 2026सोलर लाइट योजना में ‘अंधेरगर्दी’ बर्दाश्त नहीं, DM ने 2 BPRO को थमाया नोटिस, एजेंसी पर गिरी गाज
छपराMay 2, 2026सारण में कचरा निस्तारण के MRF और कंपोस्ट पिट का होगा निर्माण, DM ने निकायों को दिया सीधा फरमान
छपराApril 25, 2026रिविलगंज के अहिल्या उद्धार स्थल को मिलेगी नई पहचान! रामायण सर्किट से जोड़ने की पहल तेज







