देश
रेलवे ने यात्रियों को दी सौगात, 2 एक्सप्रेस ट्रेनों कोच संरचना में होगा बदलाव
अब 21 डिब्बों के साथ दौड़ेंगी ट्रेनें

बेंगलुरु। रेलवे प्रशासन द्वारा दो प्रमुख एक्सप्रेस ट्रेनों की कोच संरचना में बदलाव का निर्णय लिया गया है। यात्रियों की सुविधा और बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए यह बदलाव किया गया है। दोनों ट्रेनों में अब कुल 21 डिब्बे होंगे।
नई कोच संरचना में शामिल होंगे:
- 2 एसी टू टियर कोच
- 4 एसी थ्री टियर कोच
- 9 स्लीपर क्लास कोच
- 4 जनरल सेकेंड क्लास कोच
- 1 लगेज-कम-ब्रेक वैन (जनरेटर कार सहित)
- 1 एसएलआरडी कोच
जिन ट्रेनों में होगा बदलाव:
1. ट्रेन सं. 17301/17302 – मैसूरु- बेलगावी डेली एक्सप्रेस
- बेलगावी से: नई कोच संरचना के साथ 15 जुलाई 2025 से
- मैसूरु से: नई कोच संरचना के साथ 18 जुलाई 2025 से
2. ट्रेन सं. 17307/17308 – मैसूरु- बागलकोट बसवा डेली एक्सप्रेस
- मैसूरु से: नई कोच संरचना के साथ 16 जुलाई 2025 से
- बागलकोट से: नई कोच संरचना के साथ 17 जुलाई 2025 से
Rail Line Project: बिहार में ₹342.7 करोड़ की लागत से होगा 19.95KM लंबा रेल लाइन का दोहरीकरण |
इस बदलाव से यात्रियों को बेहतर यात्रा अनुभव मिलेगा। विशेषकर लंबी दूरी के यात्रियों को अधिक एसी और स्लीपर कोच की सुविधा मिलने से लाभ होगा। रेलवे ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे यात्रा से पहले कोच की जानकारी अपने टिकट के अनुसार जांच लें।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- August 11, 2026क्राइमSVU Raid in Bihar: करोड़पति इंजीनियर के ठिकानों पर SVU की छापेमारी, 1.43 करोड़ की अचल संपत्ति के दस्तावेज मिले
- August 11, 2026क्राइमSaran Crime News: सुनसान रास्तों पर राहगीरों को हथियार दिखाकर लूटने की थी प्लानिंग, पुलिस ने दो अपराधियों को दबोचा
- August 11, 2026छपरासारण में DM ने की बड़ी कार्रवाई, चावल गबन करने वाले 2 पैक्स के खिलाफ FIR दर्ज
- August 10, 2026क्राइमSaran Crime News: सारण में लूटकांड में चार साल से फरार चल रहा आदित्य सिंह गिरफ्तार



