
छपरा। जनता की सुरक्षा और भरोसे को केंद्र में रखकर सारण पुलिस ने बीते एक वर्ष में जिस संकल्प, सख्ती और संवेदनशीलता के साथ काम किया है, उसका असर अब साफ़ नजर आने लगा है। वर्ष 2025 में चलाए गए सघन अपराध नियंत्रण अभियानों के चलते जिले में हत्या समेत अन्य जघन्य अपराधों में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई है। वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ. कुमार आशीष के नेतृत्व में की गई सतत कार्रवाई ने न सिर्फ अपराधियों पर शिकंजा कसा है, बल्कि आम लोगों के मन में कानून-व्यवस्था को लेकर विश्वास भी मजबूत किया है।
हत्या कांडों में 15.38% की गिरावट दर्ज
सारण पुलिस ने अपने एक वर्ष की उपलब्धियों को जारी किया है। जिसमें दवा किया गया है कि हत्या कांडों में 15.38% की गिरावट दर्ज की गयी है। साथ हीं अन्य जघन्य अपराधों में गिरावट देखी गयी है। वर्ष 2025 में सारण पुलिस द्वारा अपराध नियंत्रण के लिए चलाए गये विशेष अभियान में जघन्य अपराधों में व्यापक गिरावट दर्ज की गयी है। पुलिस ने 179359.285 लीटर शराब बरामद किया गया और 15548 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।
कानून-व्यवस्था की स्थिति में उल्लेखनीय सुधार
वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ० कुमार आशीष के कुशल नेतृत्व में वर्ष 2025 के दौरान हत्या, लूट, डकैती एवं अन्य जघन्य अपराधों की रोकथाम हेतु जिले में व्यापक एवं सघन अपराध नियंत्रण अभियान चलाया गया। इस अभियान के सकारात्मक एवं उत्साहजनक परिणाम सामने आए हैं, जिनसे जिले में कानून-व्यवस्था की स्थिति में उल्लेखनीय सुधार हुआ है।
Crime Story: सारण में शराब माफिया से लेकर गैंगस्टर तक घुटनों पर, 15 हजार से ज्यादा अपराधी जेल की सलाखों के पीछे
क्या है आंकड़ा:
- हत्या के कांडों में 15.38% की गिरावट
- डकैती के कांडों में 42.85% की गिरावट
- लूट के कांडों में 41.81% की गिरावट
- रंगदारी के कांडों में 6.66% की गिरावट
- गृहभेदन के कांडों में 9.40% की गिरावट
- सांप्रदायिक दंगा के कांडों में 72.72% की उल्लेखनीय गिरावट
- वाहन चोरी के कांडों में 10.83% की गिरावट
- बलात्कार के कांडों में 21.05% की गिरावट
- महिला प्रताड़ना के कांडों में 8.33% की गिरावट
- एससी/एसटी अत्याचार अधिनियम के अंतर्गत दर्ज कांडों में 3.49% की गिरावट
शोषण के अंधेरे से आज़ादी की ओर ‘नया सवेरा’, सारण SSP को उत्कृष्ट योगदान के लिए DGP ने किया सम्मानित
सारण पुलिस की उपलब्धि सराहनीय
यह उपलब्धि निरंतर गश्ती, अपराधियों पर सख्त कार्रवाई, त्वरित अनुसंधान, तकनीकी संसाधनों के प्रभावी उपयोग तथा आम नागरिकों के सहयोग का परिणाम है। सारण पुलिस जिले में शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। सारण पुलिस आमजन से अपील करती है कि किसी भी आपराधिक गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- September 18, 2026क्राइमसारण में रंगदारी-लूट के मामले में वांटेड अपराधी गिरफ्तार, 5 अपराधिक मामले हैं दर्ज
- September 18, 2026बिहारबिहार के सभी थानों में बनेगा चाइल्ड हेल्प डेस्क, DSP करेंगे निगरानी
- September 18, 2026छपराछपरा-बलिया रेलखंड पर ट्रेन की चपेट में आने से अज्ञात व्यक्ति की मौत, पहचान में जुटी रेल पुलिस
- September 18, 2026छपरासारण DM ने नन्ही जिंदगी की सुरक्षा का रास्ता दिखाया , ‘पालना घर’ का करें इस्तेमाल



