Health Card: बिहार में 233 आर्द्रभूमियों का हेल्थ कार्ड किया तैयार, प्रवासी पक्षियों और जल की गुणवत्ता पर रहेगी नजर
4526 आर्द्रभूमियां, 4316 का हो चुका सत्यापन

पटना। जलवायु परिवर्तन और पर्यावरणीय संकट से निपटने के लिए बिहार सरकार ने एक अनोखी पहल की है। राज्य की 233 आर्द्रभूमियों का हेल्थ कार्ड तैयार किया गया है। इसमें पानी की गुणवत्ता, ऑक्सीजन स्तर, प्रवासी पक्षियों की संख्या और जलीय जीवों की स्थिति जैसी अहम जानकारियां दर्ज की गई हैं। इस हेल्थ कार्ड से साफ हो जाएगा कि कौन-सी आर्द्रभूमि कितनी स्वस्थ है और किसे संरक्षण की जरूरत है। इसका सबसे ऊंचा स्कोर है ‘ए प्लस’, जिसका मतलब है कि वेटलैंड पूरी तरह स्वस्थ है। लेकिन यदि स्कोर इससे नीचे है, तो समझना होगा कि उस आर्द्रभूमि को बेहतर प्रबंधन की जरूरत है।
4526 आर्द्रभूमियां, 4316 का हो चुका सत्यापन
वर्तमान में राज्य में 2.25 हेक्टेयर से बड़ी कुल 4526 आर्द्रभूमियां हैं। इनमें से 4316 का भू-सत्यापन पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने पूरा कर लिया है। इन आर्द्रभूमियों की अहमियत इसलिए भी ज्यादा है क्योंकि ये जल शुद्धिकरण, मिट्टी को नमी प्रदान करने, बाढ़ नियंत्रण और जलवायु संतुलन बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
‘वेटलैंड मित्र’ रखेंगे खास ख्याल
इन वेटलैंड्स की देखरेख और प्रबंधन के लिए सरकार ने ‘वेटलैंड मित्र’ योजना शुरू की है। इसके तहत आर्द्रभूमियों के आसपास रहने वाले लोग ही इनकी पहचान, सफाई और रखरखाव करेंगे। साथ ही, प्रवासी पक्षियों के अवैध शिकार पर रोक लगाने और पर्यावरणीय पर्यटन को बढ़ावा देने की जिम्मेदारी भी इन्हीं मित्रों पर होगी।
क्यों खास हैं वेटलैंड्स?
आर्द्रभूमि यानी ऐसे इलाके जहां पानी लंबे समय तक ठहरा रहता है। यह न केवल पक्षियों और जलीय जीवों का घर है बल्कि जलवायु संकट से बचाने में भी बेहद मददगार है। ये बाढ़ के पानी को रोककर बड़े पैमाने पर नुकसान से बचाती हैं और भूजल को रीचार्ज करती हैं। बिहार सरकार की यह पहल आने वाले समय में वेटलैंड संरक्षण के लिए मील का पत्थर साबित हो सकती है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
क्राइमJune 11, 2026Saran Crime News: चोरी की बाइक बनी राजदार, खुल गया हथियार और शराब कारोबार का खेल
Railway UpdateJune 11, 2026रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा का ‘फुल चेकअप’, फायर सेफ्टी ऑडिट से उजागर होंगी कमियां
करियर – शिक्षाJune 11, 2026सारण के 9 प्रखंडों में खुलेगा उच्च शिक्षा का द्वार, 1 जुलाई से शुरू होंगी डिग्री कॉलेजों में पढ़ाई
क्राइमJune 10, 2026Crime News Saran: सारण में बाइक चोरी के संगठित नेटवर्क का खुलासा, पुलिस ने 5 चोरों को दबोचा







