
छपरा। सारण पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है, जो महिला का अश्लील फोटो और वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल कर रहा था। सक्रिय पुलिसिंग और तकनीकी अनुसंधान के जरिए साइबर थाना ने आरोपी को दबोच लिया।
दोस्ती से शुरू हुआ अपराध
जानकारी के अनुसार, पीड़िता की पहचान आरोपी शशि कुमार (पिता सुरेन्द्र गिरी), निवासी–रामपुर खोरम, थाना–गौरा, जिला सारण से दुकान आने-जाने के दौरान हुई थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच बातचीत ऑडियो और वीडियो कॉल तक पहुंच गई। इसी दौरान आरोपी ने पीड़िता की अश्लील तस्वीरें और वीडियो बना लिया। जब पीड़िता ने उससे मिलने से इनकार किया, तो आरोपी ने इंस्टाग्राम पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी और ब्लैकमेल करने लगा।
साइबर थाना की त्वरित कार्रवाई
पीड़िता की लिखित शिकायत पर साइबर थाना सारण में कांड संख्या-242/25, दिनांक 10.07.25 दर्ज किया गया। धारा 75/77/78/79/356(2)/351(3)/351(4) बीएनएस और 66(E)/67/67(A) आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज हुआ।
तकनीकी जांच के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने अपराध स्वीकार कर लिया। उसके पास से एक मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है।
सारण पुलिस ने इस घटना के बाद महिलाओं और युवतियों को साइबर अपराध से सतर्क रहने की अपील की है। पुलिस का कहना है अनजान लोगों से सोशल मीडिया पर दोस्ती न करें। वीडियो या ऑडियो कॉल पर अनजानों से बातचीत से बचें। किसी भी तरह की ब्लैकमेलिंग या साइबर अपराध होने पर तुरंत साइबर थाना से संपर्क करें।
महिलाओं की सुरक्षा के लिए सारण पुलिस की पहल “आवाज़ दो” हेल्पलाइन : 9031600191 पर तुरंत शिकायत की जा सकती है। “आपकी एक छोटी लापरवाही बड़ा खतरा बन सकती है। सतर्क रहें, सुरक्षित रहें। महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान हमारी प्राथमिकता है।”
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- September 22, 2026क्राइमCrime News: छपरा शहर में मुजफ्फरपुर के युवक की बेरहमी से हत्या, SSP ने की मामले की जांच
- September 20, 2026क्राइमसारण में शराब तस्करी के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लाखों रूपये के शराब के साथ 17 करोबारी दबोचे गए
- September 20, 2026करियर – शिक्षासारण में मदरसा शिक्षक के बेटे रैयान ने अंग्रेजी में पास किया यूजीसी नेट
- September 20, 2026छपराछपरा में कार्यपालक सहायकों ने भरी हुंकार, राज्यकर्मी का दर्जा पाने के लिए चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान



